• Sat. Apr 18th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra Crime News: नौ पौवों की शराब बनी जानलेवा दोस्त बना कातिल, ताजगंज श्मशान घाट हत्याकांड का खुलासा

Spread the love

आगरा। ताजगंज श्मशान घाट में चिता जलाने का काम करने वाले शमशुद्दीन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने उसके साथी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वारदात शराब को लेकर हुए विवाद के चलते की गई


रविवार सुबह श्मशान घाट में शमशुद्दीन लहूलुहान हालत में मिला था। तीन साल से वह घाट पर चिता लगाने का काम करता था। उसके चेहरे पर गंभीर चोटें थीं, एक आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और जबड़ा भी टूट गया था। परिजन उसे एस.एन. अस्पताल ले गए, जहां से दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

भाई बदरुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने छत्ता निवासी हिमांशु के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। जांच में आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने शमशुद्दीन से नौ पौवे शराब मांगी थी, लेकिन वह टालमटोल कर रहा था। इसी बात पर गुस्से में आकर उसने शनिवार रात को सोते समय फावड़े से चेहरे पर वार कर दिया और फरार हो गया।

पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि दोनों के बीच पहले भी चिता लगाने के काम और कमाई को लेकर विवाद चलता रहा था। घटना के बाद हिमांशु को भगाने में कुछ स्थानीय लोगों ने मदद की, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

थाना प्रभारी ताजगंज ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने की तैयारी है। साथ ही उसे छिपाने या भगाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब जैसी छोटी बात पर हत्या होना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। 

#AgraNews #CrimeNews #TajganjMurder #CrematoriumKilling #LiquorDispute #AgraPolice #BreakingNews #UttarPradeshCrime

Railway News: 27 हजार से ज्यादा पैसेंजर्स बेटिकट पकड़े, 1.54 करोड़ का वसूला जुर्माना
Agra News: दिवाली को गौमय लक्ष्मी-गणेश चाहिए तो श्रीकृष्ण गौशाला आइए
Miss Teen Universe 2025, Taj Mahal: ताजमहल में विश्व सौंदर्य का संगम: 23 देशों की मिस टीन यूनिवर्स फाइनलिस्ट ने निहारा ताज, बोलीं यह प्रेम और कला का अद्भुत नमूना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *