• Thu. Apr 23rd, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra news : 6 सितम्बर को तारघर मैदान में आशीर्वचन के साथ धर्म भक्ति का संदेश देंगे बाबा बागेश्वर

Spread the love

आगरा। 6 सितम्बर को बाबा बागेश्वर आगरा के तारघर मैदान में आशीर्वचन के साथ धर्म भक्ति का संदेश देंगे। इसके लिए आयोजक तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। पंडित धीरेंद्र शास्त्री न केवल अपने चमत्कारों के लिए, बल्कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए भी जाने जाते हैं। उनका समागम देश और विदेश में लोकप्रिय है।

Pandit Dhirendra Shastri giving blessings at Agra Bhakti Event 2025

प्रेसवार्ता में मौजूद आयोजक पुलकित गुप्ता कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए

आगरा और आसपास के ब्रज क्षेत्र के लोग इस कार्यक्रम में शामिल होकर उनके आशीर्वचन प्राप्त कर सकेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म, भक्ति और राष्ट्रभक्ति का संदेश आम जनता तक पहुंचाना है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री मंच से सनातन धर्म, देशभक्ति और समाजिक चेतना के विषय में लोगों को मार्गदर्शन देंगे।

बेहतर होगी व्यवस्थाएं

तारघर मैदान में इस विशाल आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आयोजक पुलकित गुप्ता और उनकी टीम मैदान में बैठने, खान-पान, सुरक्षा और मेडिकल सुविधा जैसी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने में जुटी है। मीडिया प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आयोजन में लगभग 20 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके लिए तारघर मैदान में वाटरप्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। इससे बारिश के मौसम श्रद्धालु आराम से से बैठ सकें। गर्मी के मौसम में राहत के लिए कूलर और पंखों की व्यवस्था की गई है। मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।

दुरुस्त रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

आयोजन में सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी। गेट पर पुलिस और आयोजकों की टीम तैनात रहेगी। आयोजक अपनी टीमों को मैदान के विभिन्न हिस्सों में तैनात करेंगे ताकि लोगों को प्रवेश और निकास में कोई परेशानी न हो। सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आयोजक व्यक्तिगत टीमों को भी तैनात कर रहे हैं। लोगों की सुविधा के लिए खान-पान की व्यवस्था मैदान में की गई है।

भजन-कीर्तन और प्रवचन

आयोजन में भजन और कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। पंडित धीरेंद्र शास्त्री का प्रवचन सुनने के लिए लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे। उनका उद्देश्य लोगों में धर्म और भक्ति की भावना को बढ़ावा देना है।संत पंडित धीरेंद्र शास्त्री समय-समय पर अपने प्रवचनों में समाजिक चेतना, राष्ट्रभक्ति और सनातन धर्म का संदेश देते रहे हैं। आगरा और पूरे ब्रज क्षेत्र के लोग इस आयोजन से लाभान्वित होंगे।पुलकित गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी टीम मेहनत कर रही है। उनका कहना है कि आगरा और आसपास के क्षेत्र के लोग पंडित धीरेंद्र शास्त्री और बालाजी सरकार की कृपा प्राप्त करेंगे। आयोजन के लिए प्रशासनिक सहयोग भी सुनिश्चित किया गया है। सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, खान-पान, मेडिकल सुविधाएं और भी कई व्यवस्थाओं का ध्यान रखा गया है।

तैयारियों ने पकड़ा जोर

बाबा बागेश्वर का संदेश हमेशा धर्म, भक्ति और राष्ट्रभक्ति पर आधारित रहा है। उनका मानना है कि सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना और आमजन को इसके लाभ से अवगत कराना आवश्यक है।उनके प्रवचन समाज में सकारात्मक सोच, नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना फैलाने का माध्यम हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री का उद्देश्य लोगों को जीवन में सच्चाई, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलाना है। आगरा के लोग और पूरे ब्रज क्षेत्र के निवासी इस आयोजन में शामिल होकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आयोजक सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखेंगे ताकि कोई परेशानी न हो। इस आयोजन में प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित किया गया है। पुलिस प्रशासन और आयोजक मिलकर सुरक्षा और व्यवस्था पर नजर रखेंगे। आयोजक अपने स्वयंसेवक दलों को तैनात करेंगे। इस कार्यक्रम में आगरा और आसपास के ब्रज क्षेत्र के लोग धर्म और भक्ति का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री का संदेश आम जनता तक पहुँचाने का यह अवसर बेहद महत्वपूर्ण है।

#PanditDhirendraShastri | #AgraEvent | #BhaktiSamagam | #SpiritualEvent | #SanatanDharma | #Blessings | #AgraNews | #TodayNewsTrack

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *