• Wed. Apr 22nd, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra Railway News: अलार्म चेन खींचने वालों पर सख्त कार्रवाई, 1,665 यात्रियों पर जुर्माना

Spread the love

आगरा।आगरा मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशा-निर्देशन में आगरा मंडल में जनवरी से जुलाई 2025 तक बिना उचित कारण अलार्म चेन खींचने (ACP) वाले 1,665 यात्रियों पर कार्रवाई की गई। कुल 1,53,335/- रूपये का जुर्माना वसूला गया।आगरा मंडल लगातार सभी रेल उपयोगकर्ताओं को बेहतर और सुरक्षित यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। इसी दिशा में वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अलार्म चेन खींचने वालों के खिलाफ निरंतर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

जनवरी 2025 से जुलाई 2025 तक विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:

  • आगरा छावनी रेलवे स्टेशन: 519 यात्रियों पर कार्रवाई
  • आगरा किला स्टेशन: 75 यात्रियों पर कार्रवाई
  • मथुरा जंक्शन: 884 यात्रियों पर कार्रवाई
  • धौलपुर स्टेशन: 68 यात्रियों पर कार्रवाई

इन सभी यात्रियों से जुर्माना वसूल किया गया।

रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि बिना उचित और पर्याप्त कारण के अलार्म चेन न खींचें। यह एक दंडनीय अपराध है। ऐसे कृत्य से अन्य यात्रियों को परेशानी होती है और ट्रेन संचालन प्रभावित होता है।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे नियमों का पालन करें और अन्य यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखें। अलार्म चेन केवल इमरजेंसी या आवश्यकता होने पर ही खींचा जाए।

#AgraRailways | #AlarmChainViolation | #ACPAction | #PassengerSafety | #RailwayFine | #AgraStations | #RailwaySecurity | #RailSafety | #TravelerAlert | #RailNews2025 | #TrainSafety | #PassengerAwareness | #RailwayUpdates | #RailwayMandal | #TravelSafe |

Agra Railway Alarm Chain Fine 2025: 1665 Passengers Penalized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *