• Sat. Apr 18th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: Under the tourism development scheme, 28 projects were approved in Agra and Firozabad, a big gift of Rs 23.75 crore

Spread the love

आगरा न्यूज। हिन्दी समाचार। टूडे न्यूजट्रैक। उत्तर प्रदेश।

पर्यटन स्थलों के विकास योजना के अंतर्गत आगरा और फिरोजाबाद में

 28 परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, 23.75 करोड़ की बड़ी सौगात


आगराउत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश के समस्त मंडलों के अंतर्गत आने वाले जनपदों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को सशक्त करने हेतु 359.85 करोड़ रुपये की लागत से परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। इसमें आगरा मंडल के आगरा और फिरोजाबाद जनपदों की 28 परियोजनाएं शामिल हैं, जिन पर कुल 23.75 करोड़ रुपये की धनराशि अनुमोदित की गई है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से धार्मिक पर्यटन को गति मिलेगी, श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी, और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

आगरा जिले में स्वीकृत प्रमुख परियोजनाएं – कुल बजट लगभग ₹11 करोड़

क्षेत्रवार परियोजना स्वीकृति:

  • फतेहपुर सीकरी: ₹1 करोड़
  • फतेहाबाद: ₹1 करोड़
  • आगरा ग्रामीण: ₹1 करोड़
  • आगरा दक्षिण: ₹2 करोड़
  • खैरागढ़, कैंट, आगरा उत्तर: ₹1-2 करोड़ प्रति क्षेत्र

प्रमुख स्थलों का चयन:

  • कैला माता मंदिर, इटौरा
  • शीतला कुंड धाम मंदिर
  • सती माता मंदिर
  • पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर
  • बाबा दीनदयाल धाम मंदिर
  • नाथ संप्रदाय के प्राचीन मंदिर
  • पर्यटन कार्यालय के पुराने भवन का क्षीणोद्वार
  • गुरु का ताल गुरुद्वारा (आगरा उत्तर)

इन मंदिरों एवं स्थलों के माध्यम से न केवल धार्मिक पर्यटकों की आमद में इज़ाफा होगा, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी संरक्षित किया जाएगा।


फिरोजाबाद जिले में स्वीकृत प्रमुख परियोजनाएं कुल बजट लगभग ₹12.75 करोड़

       टूण्डला क्षेत्र:

  • गोगा जी काली मंदिर: ₹1 करोड़
  • नारखी शिव मंदिर: ₹1 करोड़
  • शिव मंदिर: ₹1.5 करोड़
  • राधा कृष्ण मंदिर: ₹1.5 करोड़

     फिरोजाबाद शहरी क्षेत्र:

  • पसीने वाले हनुमान जी मंदिर: ₹1 करोड़
  • ग्लास म्यूजियम में क्यूरेशन कार्य: ₹50 लाख
  • आर्यगुरूकुल महाविद्यालय: ₹50 लाख

शिकोहाबाद क्षेत्र:

  • ब्रह्मदेव, शिवजी, बजरंगबली मंदिर: ₹2 करोड़
  • आवगंगा मंदिर: ₹50 लाख

सिरसागंज क्षेत्र:

  • काली माता मंदिर: ₹2 करोड़
  • हनुमान मंदिर: ₹2 करोड़
  • जायमई माता मंदिर: ₹2 करोड़
  • रामकृष्ण धाम मंदिर: ₹1 करोड़
  • रामकंठ आश्रम: ₹1.5 करोड़
  • राधा कृष्ण मंदिर: ₹1.25 करोड़
  • वेद उपवन पार्क निर्माण: ₹1 करोड़
  • नीमकरौली बाबा की जन्मस्थली का विकास: ₹1 करोड़
  • अंबेडकर पार्क का विकास: ₹1 करोड़
  • जल्द डीपीआर रिपोर्ट होगी तैयार
  • भूमि चयन
  • स्थलीय निरीक्षण
  • डीपीआर तैयार करना (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट)
  • मिट्टी जांच
  • तकनीकी टीमों का गठन
    इन सभी प्रक्रियाओं को युद्ध स्तर पर क्रियान्वित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को भव्य स्वरूप देने का कार्य निरंतर जारी है। इन योजनाओं से पर्यटन और सांस्कृतिक समृद्धि के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

जयवीर सिंह, पर्यटन मंत्री उत्तर प्रदेश

#UPTourism #AgraProjects #FirozabadDevelopment
#ReligiousDestinations #YogiGovernment #JayveerSingh
#SpiritualIndia #AgraMandirVikas #TourismBoost #AgraNews #FirozabadNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *