• Sat. Apr 18th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Spread the love

 आगरा|टुडे|न्यूज़ट्रैक|हिंदी समाचार |उत्तरप्रदेश|

विशाल मंगल कलश यात्रा हेतु पंजीकरण जारी, श्रद्धालुओं को दी जा रही विशेष साड़ी

आगरा: पुण्यदायी श्रावण मास के पावन अवसर पर गौ महिमा महोत्सव समिति, आगरा द्वारा नौ दिवसीय गौ महिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के अंतर्गत 14 जुलाई को सुबह 9:00 बजे राधा कृष्ण मंदिर, नेहरू नगर से सूर सदन स्थित कार्यक्रम स्थल तक विशाल और दिव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी।

समिति के प्रमुख समाजसेवी व पार्षद मुरारी लाल गोयल ‘पेंट वाले’ ने बताया कि इस मंगल कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। विशेष बात यह है कि पंजीकरण कराने वाली प्रत्येक महिला श्रद्धालु को एक सुंदर साड़ी भेंट की जाएगी, जिसे पहनकर वह यात्रा में सम्मिलित होंगी। इसके अतिरिक्त, यात्रा से पूर्व प्रत्येक महिला को सुसज्जित मंगल कलश भी प्रदान किया जाएगा।

मुरारी लाल गोयल ने बताया कि सभी महिलाएं एक जैसी साड़ी पहनेंगी ताकि यात्रा में एकता और आध्यात्मिक सौंदर्य की झलक देखने को मिले। इच्छुक महिलाएं पंजीकरण व अधिक जानकारी हेतु 93583 99066 पर संपर्क कर सकती हैं।

कलश पंजीकरण हेतु शहर के आठ प्रमुख स्थानों — बल्केश्वर, कमला नगर, सुल्तानगंज की पुलिया, गाँधीनगर, वजीरपुरा, संजय प्लेस, दयालबाग, सिकंदरा और बाग मुजफ्फर खाँ — पर विशेष व्यवस्था की गई है।

पूर्व पार्षद डॉ. कुंदनिका शर्मा ने सभी श्रद्धालु महिलाओं से इस मंगल कलश यात्रा में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि “इस यात्रा में सम्मिलित होने से जीवन में शुभता, धन, वैभव, समृद्धि, शांति व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह यात्रा आध्यात्मिक उन्नति और गो सेवा के भाव को जागृत करने का एक सुंदर माध्यम है।”

गौ महिमा महोत्सव समिति ने सभी धर्मप्रेमी महिलाओं से अनुरोध किया है कि वे इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

#DivineKalashYatra#AgraSpiritualFestival#GauMahimaFestival#KalashYatraAgra#DivineKalashYatra#AgraSpiritualFestival#SacredCowCelebration#ShravanSpiritualYatra#UnityInDevotion#WomenInFaith #DivineGrace#SacredJourney#FaithInAction#SpiritualIndia#ShravanDevotion#PiousVibes #SoulfulCelebration#SpiritualAwakening#PathOfBhakti#DivineConnection

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *