• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Fatehabad News : सर्विलांस सेल पूर्वी जोन के उत्कृष्ट कार्यों को लेकर डीसीपी ने टीम को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Spread the love

फतेहाबाद। पूर्वी जोन में अपराध नियंत्रण, अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाली सर्विलांस सेल के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने पूरी टीम को सम्मानित किया। शुक्रवार को बमरौली कटारा स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में डीसीपी पूर्वी ने सर्विलांस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

DCP East Zone Abhishek Agrawal honoring surveillance cell members with commendation certificates in Agra

डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि पूर्वी जोन की सर्विलांस सेल ने तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से कई जटिल और महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों का सफल अनावरण किया है।

East Zone Surveillance Cell officers receiving appreciation certificates at Bamrauli Katara office Agra

टीम ने न केवल अपराधियों की धरपकड़ में उल्लेखनीय भूमिका निभाई, बल्कि अपराधों की रोकथाम और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Agra Police East Zone surveillance team honored by DCP for crime control achievements

सम्मानित किए गए कर्मियों में सर्विलांस प्रभारी सचिन तोमर, हेड कांस्टेबल ऋषिपाल, संदीप कुमार, महेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल शुभम कुमार और पंकज कुमार शामिल रहे। 

डीसीपी ने टीम की कार्यकुशलता, सतर्कता और अनुशासित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के सही और जिम्मेदाराना उपयोग से अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता मिल रही है।

उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में भी सर्विलांस टीम तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए अपराधों की रोकथाम, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। डीसीपी ने कहा कि सर्विलांस सेल पुलिसिंग का महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी सतर्कता से अपराधों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद अनिल कुमार भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने सर्विलांस टीम के मनोबल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी टीम इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *