• Sat. Apr 18th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Bateshwar News : अराजक तत्वों ने तोड़ी पानी की टंकी, प्यासे भटक रहे छात्र

Spread the love

 बटेश्वर,थाना बाह क्षेत्र: फरेरा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय फरेरा में बुधवार रात अज्ञात अराजक तत्वों ने 500 लीटर और 200 लीटर की पानी की टंकी को स्कूल की छत से तोड़ दिया। साथ ही स्कूल के अंदर पानी के नल भी तोड़ दिए गए।

Vandalized water tanks at Govt Secondary School Pharera, Agra


इस घटना के कारण छात्रों को पानी पीने में कठिनाई हो रही है और स्कूल में बनने वाले मिड-डे मील के लिए पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। छात्र-छात्राओं को पानी पीने के लिए स्कूल से बाहर सड़क किनारे जाना पड़ रहा है।

गुरुवार सुबह स्कूल के हेड मास्टर सत्यप्रकाश और सहायक अध्यापिकाओं ने यह देखा तो उन्होंने तुरंत ग्राम प्रधान श्रीमती मंजू देवी को सूचना दी। इसके बाद हेड मास्टर ने अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ बाह थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Students struggling for drinking water after school tank vandalism in Agra

इस मौके पर अध्यापिका समीक्षा माधवा और शिखा तथा ग्राम प्रधान मंजू देवी भी मौजूद रही।

#Pharera#School#WaterTank#Students#MidDayMeal#Agra#SchoolSafety#BahaPolice#Education #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *