• Fri. Apr 24th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Fatehabad News : दुर्जीपुरा में श्मशान और खेतों के एकमात्र रास्ते पर कब्जा, ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंचे एसडीएम कार्यालय

Spread the love

फतेहाबाद। तहसील क्षेत्र के गांव दुर्जीपुरा में श्मशान और खेतों की ओर जाने वाले एकमात्र आम रास्ते पर अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रास्ता संकरा होने से परेशान ग्रामीण सोमवार को बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।

Villagers protest against encroachment on cremation and farm road in Durjipura

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ही राजेंद्र पुत्र ओमी ने आम रास्ते पर कब्जा कर रखा है। आरोप है कि रास्ते में छज्जा और स्लिप डालकर अतिक्रमण किया गया है। इसके अलावा पहले से अपने चाचा के माध्यम से दीवार खड़ी कराकर रास्ते की चौड़ाई कम कर दी गई थी। बची हुई जगह पर दिनभर पशु बांधे जाते हैं, जिससे रास्ता और अधिक बाधित हो जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार इस स्थिति में किसानों के ट्रैक्टर, आलू बोने व खोदने की मशीनें तथा करब-भूसा से लदे वाहन रास्ते से नहीं निकल पाते। कई बार ट्रैक्टर दीवारों से टकरा जाते हैं, जिससे नुकसान हो रहा है और आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। श्मशान और खेतों तक पहुंचने का यही एक रास्ता होने के कारण गांव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने आम रास्ते से अतिक्रमण हटवाकर रास्ता सुचारु कराने की मांग की है। उपजिलाधिकारी फतेहाबाद स्वाति शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

#FatehabadNews #Encroachment #VillageNews #RuralIssues #CremationGround #FarmRoad #UPNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *