• Fri. Apr 17th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Mathura News: घर से नाराज होकर स्टेशन पहुंचे 11 वर्षीय बालक को जीआरपी ने परिजनों से मिलाया

Spread the love

मथुरा। रविवार को अमेठी (उत्तर प्रदेश) निवासी 11 वर्षीय नाबालिग बालक घर से नाराज होकर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। जीआरपी थाना मथुरा जंक्शन पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उसे सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया। बालक को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।

GRP Mathura police assisting an 11-year-old boy at Mathura Junction Railway Station and reuniting him with his family

जानकारी के अनुसार, बालक को घर पर मां की डांट लगी थी, जिससे नाराज होकर वह बिना बताए निकल आया। रविवार को जीआरपी मथुरा जंक्शन की पुलिस टीम स्टेशन परिसर में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या-01 पर एक बालक लावारिस हालत में घूमता हुआ मिला।

पुलिस टीम बालक को थाने लाई और उससे शांतिपूर्वक बातचीत कर उसके घर के बारे में जानकारी जुटाई। पूछताछ के दौरान बालक द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, जिस पर उसके पिता और चाचा को सूचना दी गई। कुछ समय बाद दोनों थाने पहुंचे और बालक की पहचान की।

आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

इस पूरे प्रयास में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी संजय कुमार, मुख्य आरक्षी बीरेंद्र सिंह तथा चाइल्ड हेल्पलाइन कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

#GRPMathura #ChildRescue #MissingChildFound #RailwayPolice #ChildSafety #Amethi #MathuraJunction #UPPolice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *