• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

agra ramleela 2025: न पर्दा हटाने की जरूरत, न माइक का कोई झंझट, दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा रामलीला मंचन का बदला हुआ रूप

Spread the love

पुष्पवाटिका में रघुनाथ जी की छवि पर जब सीताजी मोहित हुई

आगरा। श्रीरामलीला के मंचन का बदला हुआ स्वरूप अब दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। न पर्दा हटाने की जरूरत, न माइक का कोई झंझट। एलईडी स्क्रीन पर उभरते दृश्य इतने सजीव हैं कि लोग एक बार देखना शुरू करते हैं तो बंध जाते हैं। यही कारण है कि पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार भीड़ काफी बढ़ गई है। उत्तर भारत की इस प्रमुख रामलीला में रविवार को पुष्पवाटिका प्रसंग का मंचन किया गया।

Sita Ji mesmerized in Pushp Vatika scene during Janakpuri Mahotsav in Agra 2025
रामलीला में नाटक मंचन करते कलाकार

मंच के दोनों ओर लगी एलईडी स्क्रीन पर जनकपुरी और राजा जनक का महल दिखाई देता है। उसी परिसर में रंग-बिरंगे फूलों से सजी पुष्पवाटिका का मनोहारी दृश्य उभरता है। दर्शकों को ऐसा प्रतीत होता है मानो वे स्वयं पुष्पवाटिका में पहुंच गए हों। इसी पुष्पवाटिका में सीता पुष्प चुन रही थीं। उसी समय भगवान राम और लक्ष्मण भी विश्वामित्र के साथ वहां पहुंचे। दोनों की नजरें जैसे ही मिलीं, वे एक-दूसरे को देखकर मोहित हो गए। माता सीता ने अपनी सहेलियों से इच्छा व्यक्त की कि उनका विवाह भगवान राम से ही हो। राम विश्वामित्र के साथ लौट जाते हैं और उधर सीता भगवान राम को पाने के लिए माता गौरी की पूजा करती हैं।

Sita Ji mesmerized in Pushp Vatika scene during Janakpuri Mahotsav in Agra



सिय मन बस्यौ रघुनाथा। देखि सुभ्रातहि लखन सनाथा।।
तनु मन बचन राम पद नेमा। होइहि सोइ जो राम रचि रेमा।। 

(अर्थ – सीता के मन में रघुनाथ बस गए। उन्हें देखकर लक्ष्मण का भी सौभाग्य बढ़ा। तन, मन और वाणी से सीता का मन केवल राम के चरणों में रम गया और वही होगा जो राम ने नियति में लिखा है।)

मंचन में गौरा मंदिर में पूजन और अहिल्या उद्धार जैसे नए और आकर्षक दृश्यों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।

Lord Ram and Lakshman entering Pushp Vatika scene at Janakpuri Mahotsav


इससे पूर्व लाला चन्नोमल की बारहद्वारी से विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण घोड़ों की सवारी पर तथा जानकी अपनी चार सखियों के साथ रथ पर सवार होकर रावतपाड़ा, जौहरी बाजार, बिजलीघर से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचीं। यह मैदान जनकपुरी मिथिला नगरी का रूप लिए हुए था। मार्ग में माता जानकी, राम और लक्ष्मण पर पुष्पवर्षा कर लोगों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

मैदान पर जानकी ने मां अंबिका के मंदिर में पूजा अर्चना की और पूजा करते समय मां अंबिका से भगवान राम को पति रूप में पाने की प्रार्थना की। मां अंबिका उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को पति रूप में देने का वरदान देती हैं।

Janaki Ji with friends plucking flowers in Pushp Vatika during Ramayan staging


आज की लीला की प्रथम आरती विधायक छावनी जी.एस. धर्मेश, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पुनिया, मधु बघेल, संतोष कतरा, शिव कुमार प्रमुख और उमाशंकर माहौर ने की। मंचन के दौरान कमेटी अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल, भगवान दास बंसल, मुकेश कुमार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल पोली, अंजुल बंसल, आनंद मंगल, विष्णु दयाल, विजय प्रकाश गोयल, संजय अग्रवाल, आयुष तार, अशोक गोयल, मीडिया प्रभारी राहुल गौतम सहित अनेक पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Sita Ji praying to Maa Gauri for Lord Ram at Janakpuri Mahotsav


रामलीला में आज
राहुल गौतम ने बताया कि उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामलीला में सोमवार 15 सितंबर को शाम 5 बजे लाला चन्नोमल की बारहद्वारी से सीता स्वयंवर के लिए भव्य सवारी निकाली जाएगी। इसमें देश-विदेश के विभिन्न राजा सवारियों में शामिल होंगे। रामलीला मैदान पर शाम 7:30 बजे धनुष यज्ञ एवं परशुराम संवाद का मंचन होगा।

Ram Lakshman on horses and Sita Ji on chariot in Janakpuri Mahotsav procession


 
#JanakpuriMahotsav #AgraEvents #RamayanLive #SitaJi #PushpVatika #JaiShriRam #CulturalFestival #AgraNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *