• Tue. Mar 3rd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News: एडीए कैंपस में हुआ विशेष कैंप का आयोजन, 16 नक्शे किए गए मंजूर

Spread the love

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण में आज विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रत्येक शनिवार आयोजित किया जाता है, जिसमें द्वितीय शनिवार और सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर सभी आवेदनकर्ता लाभ उठा सकते हैं।शिविर में मॉडल भवन निर्माण एवं विकास उपविधि तथा मॉडल जोनिंग रेगुलेशन्स, 2025 के तहत मानचित्र स्वीकृति और शमन स्वीकृति से संबंधित मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष एम. अरुन्मौलि की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुआ।शिविर में प्राधिकरण के सभी वार्डों के प्रभारी प्रवर्तन अधिकारी, नगर नियोजक और समस्त सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता प्रवर्तन उपस्थित रहे।

शिविर में लगभग 13 आवेदनकर्ता, आर्किटेक्ट और इंजीनियर उपस्थित हुए। उन्होंने मॉडल भवन निर्माण और जोनिंग नियमों के बारे में जानकारी प्राप्त की। आवेदनकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए शमन आवेदनों में कुल 3 शमन आवेदन को शमनित किया गया।साथ ही, कुल 16 मानचित्रों की स्वीकृति  शिविर में प्रदान की गई। यह सुनिश्चित किया गया कि सभी आवेदनकर्ता नियमों के अनुरूप लाभ प्राप्त कर सकें।

आगरा विकास प्राधिकरण ने आम जनसमान्य से अनुरोध किया है कि वे आगामी शिविरों में अधिक से अधिक आवेदन प्रस्तुत करें और मॉडल भवन निर्माण एवं विकास उपविधि तथा मॉडल जोनिंग रेगुलेशन्स, 2025 का लाभ उठाएं।विशेष शिविर का उद्देश्य नागरिकों को निर्माण और विकास संबंधी नियमों के प्रति जागरूक करना और आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाना है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि शिविर में उपस्थित सभी आवेदनकर्ताओं को व्यावहारिक मार्गदर्शन और नियमों की जानकारी दी जाती है।

#AgraDevelopmentAuthority #CitizenFacilitationCamp #MapApproval #SanctionApplications #UrbanPlanningAgra #ModelBuildingRegulations #ModelZoningRegulations #SpecialCampAgra #CivicServices #AgraUrbanDevelopment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *