• Tue. Apr 21st, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News :कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची अद्यतन पर विशेष बैठक आयोजित

Spread the love

आगरा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 61.54 प्रतिशत गणना पत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि बीएलओ और सुपरवाइजर घर–घर डोर टू डोर संपर्क कर गणना पत्र संकलन कर रहे हैं। जिन मतदाताओं का बीएलओ या सुपरवाइजर से संपर्क नहीं हो पा रहा, उनकी सुविधा के लिए नगर निगम और कलेक्ट्रेट में मतदाता हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं, जहां विशेष परिस्थितियों में मतदाता अपने गणना पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत बीएलओ और सुपरवाइजर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि बीएलओ लगातार घर–घर संपर्क कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि विभिन्न दलों द्वारा नामित बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) अपेक्षित सहयोग नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सभी दलों से अपील की कि बीएलए, सुपरवाइजर और बीएलओ के साथ समन्वय कर गणना पत्र संकलन में सक्रिय सहयोग करें, ताकि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)–2026 को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

Arvind Mallappa Bangari reviewing voter enumeration progress with officials and political party members in Agra

जिलाधिकारी ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक बूथ पर शिफ्टेड/स्थाई रूप से स्थानांतरित, मृतक, डुप्लीकेट, अप्राप्त और अनुपस्थित मतदाताओं की सूची तैयार कर सभी राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ समन्वय बैठक करें और जानकारी साझा करें। उन्होंने कहा कि बीएलए ऐसे मतदाताओं की पहचान कर गणना पत्र सत्यापन में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सहयोग करें।

Agra Collectorate meeting chaired by District Election Officer on SIR-2026 voter list revision

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान, भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष महेश शर्मा व सहदेव शर्मा, समाजवादी पार्टी से चौधरी वाजिद निसार व पार्षद मोहम्मद शरीक, तथा बसपा के संदीप मुखरैया सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

#Agra #DistrictElectionOfficer #ArvindMallappaBangari #VoterListRevision #SIR2026 #EnumerationForms #Digitization #PoliticalPartiesMeeting #AgraNews #ElectionUpdate

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *