• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Mathura News: मथुरा जंक्शन पर भटकी 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को जीआरपी ने परिजनों से मिलाया

Spread the love

मथुरा। घर से नाराज होकर रेलवे स्टेशन पहुंची खीरी, उत्तर प्रदेश की 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को मथुरा जंक्शन जीआरपी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल परिजनों से मिलाकर मानवीय कार्य की मिसाल पेश की। बालिका को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

GRP Mathura Junction police rescuing a missing 14-year-old girl and reuniting her with family

जानकारी के अनुसार 6 जनवरी को मुबारकपुर, खीरी (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली 14 वर्षीय बालिका, जो स्कूल में पढ़ने वाली है, घर से नाराज होकर बिना बताए निकल आई और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर में घूमती मिली। इस दौरान एक अज्ञात यात्री ने बालिका को अकेले देखकर जीआरपी मथुरा पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना मथुरा जंक्शन की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। महिला हेड कांस्टेबल ज्योत्सना पाराशर मौके पर पहुंचीं और बालिका को सुरक्षित थाना महिला हेल्प डेस्क कार्यालय लाया गया। वहां बालिका को शांत माहौल में बैठाकर संवेदनशील तरीके से बातचीत की गई। पूछताछ के दौरान बालिका द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया।

सूचना मिलने पर बालिका की मां खीरी से मथुरा जंक्शन थाने पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी बेटी की पहचान की। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालिका को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।

अपनी बेटी को सकुशल पाकर मां ने जीआरपी पुलिस टीम का धन्यवाद किया और पुलिस की तत्परता व संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।

इस कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह, थाना मथुरा जंक्शन, अनुभाग आगरा                                            महिला हेड कांस्टेबल ज्योत्सना पाराशर, थाना मथुरा जंक्शन, अनुभाग आगरा

जीआरपी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक नाबालिग बालिका सुरक्षित अपने घर लौट सकी, जिससे रेलवे परिसर में यात्रियों के बीच भी पुलिस की सक्रियता को लेकर सकारात्मक संदेश गया। 

#GRPMathura #ChildSafety #MissingGirlFound #RailwayPolice #UttarPradeshPolice #HumanityInPolicing 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *