• Thu. Apr 23rd, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Chhath Puja 2025: आगरा में छठ पूजा की नई व्यवस्था: इस बार हाथी घाट पर नहीं, यमुना आरती स्थल पर होगी पूजा

Spread the love

आगरा। इस बार छठ पर्व पर श्रद्धालु हाथी घाट पर नहीं, बल्कि यमुना आरती स्थल पर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करेंगे। नगर निगम ने यह निर्णय यमुना में तेज बहाव और बढ़ी गहराई को देखते हुए लिया है।

Chhath Puja celebration at Yamuna Aarti Sthal Agra 2025

अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि इस वर्ष यमुना का जलस्तर सामान्य से अधिक है, जिससे हाथी घाट पर श्रद्धालुओं के खड़े होकर अर्घ्य देने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पास ही स्थित यमुना आरती स्थल को छठ पूजा के लिए तैयार कराया गया है।

Police and civic officials inspecting Chhath Puja arrangements at Yamuna Aarti Sthal Agra


यमुना आरती स्थल पर विशेष व्यवस्थाएं
नगर निगम ने आरती स्थल पर सफाई, समतलीकरण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम पूरे कराए हैं। घाट क्षेत्र को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मी, जल आपूर्ति टैंकर और लाइटिंग स्टाफ की तैनाती भी की जा रही है।


प्रशासन सतर्क, सुरक्षा पर विशेष ध्यान
हाल ही में खेरागढ़ में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान 12 युवकों की नदी में डूबने की घटना के बाद प्रशासन इस बार पूरी तरह अलर्ट है। सभी घाटों पर निगरानी और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।


पुलिस कमिश्नरेट की तैयारियां पूरी
छठ महापर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देशन में डीसीपी सिटी ने एसीपी छत्ता के साथ थाना कमलानगर क्षेत्र के पार्वती घाट और थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सीताराम घाट का निरीक्षण किया।


 

वहीं, अपर पुलिस उपायुक्त नगर/कानून-व्यवस्था ने एसीपी हरिपर्वत के साथ थाना न्यूआगरा क्षेत्र के पोइया घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस बार छठ पूजा के लिए हाथी घाट के बजाय यमुना आरती स्थल पर पहुंचे और सुरक्षित, स्वच्छ वातावरण में पर्व मनाएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *