• Tue. Sep 1st, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News:विकास योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, सीडीओ ने समय सीमा में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश,. मनरेगा, आवास व आजीविका योजनाओं की हुई समीक्षा

Spread the love

आगरा। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में खण्ड विकास अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।

Agra CDO Pratibha Singh chairs review meeting with Block Development Officers at Development Bhawan

बैठक में ग्रामीण आवास योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, जीरो पॉवर्टी अभियान, फैमिली आईडी तथा ग्राम पंचायतों में आयोजित की जाने वाली जन चौपाल जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित योजनाओं के जिला स्तरीय अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे और उन्होंने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए

और इसके लिए नियमित निगरानी आवश्यक है। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर पारदर्शिता बनाए रखते हुए कार्यों को गति दी जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे।

बैठक के दौरान अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं के लक्ष्यों को समय से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा आगे भी जारी रहेगी।

#AgraNews #CDOAgra #PratibhaSingh #RuralDevelopment #MGNREGA #NRLM #Anganwadi #GovernmentSchemes

Agra News : FSSAI ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशाला में बोले केंद्रीय राज्यमंत्री अपनी खाद्य गुणवत्ता से ग्राहकों में बढ़ाएं भरोसा, तो बढ़ेगा कारोबार
Agra News: जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन में अवैध खनन, परिवहन व ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, दो वाहन जब्त
Agra News : ताज ट्रिपेजियम जोन में तेरह मोरी बांध को जल संचय उपयुक्त बनाने की पहल, जन स्वास्थ्य और धूल प्रदूषण पर बढ़ी चिंता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *