बाढ़ राहत न्यूज। आगरा। बाह न्यूज। टूडे न्यूजट्रैक। उत्तर प्रदेश।
बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे यूपी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह, राहत किट वितरित कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
![]() |
| पिनाहट के बाढ़ग्रस्त गांवों का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, साथ हैं क्षेत्रीय विधायक रानी पक्षालिका सिंह |
आगरा| 3 अगस्त 2025। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को बाह क्षेत्र के चंबल नदी बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने हालात का जमीनी निरीक्षण करते हुए बाढ़ राहत चौकी और स्वास्थ्य कैंप का दौरा किया तथा पीड़ित ग्रामीणों को खाद्य सामग्री और राहत किट वितरित की।
![]() |
| बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री का वितरण करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह साथ हैं विधायक रानी पक्षालिका सिंह व डीएम आगरा अरविेंद मल्लप्पा बंगारी |
निरीक्षण के दौरान मंत्री जी के साथ बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह, और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शुभांगी शुक्ला भी उपस्थित रहे। उन्होंने गांव पुरा भगवान में बाढ़ राहत चौकी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
ग्रामीणों ने भगवानपुरा से धांधूपुरा के बीच संपर्क मार्ग निर्माण की मांग उठाई, जिससे उनकी दूरी करीब 7 किमी तक कम हो सकती है। इस पर मंत्री जयवीर सिंह ने आश्वासन दिया कि 05 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे के दौरान लाइन सफारी क्षेत्र में आने वाले इस संपर्क मार्ग को स्वीकृति दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
![]() |
| बाढ़ प्रभावित लोगों को दवाओं का वितरण करते डॉक्टर्स |
175 परिवारों को ये सहायता कराई मुहैया
राहत किट में 175 परिवारों को सहायता दी गई, जिसमें चावल 10 किलो, अरहर दाल 10 किलो, आलू 10 किलो, चना 2 किलो, भुना चना 2 किलो, नमक 1 किलो, रिफाइंड या सरसों तेल 1 किलो, बिस्कुट 10 पैकेट, तिरपाल (12×10) का एक पीस, ढक्कनदार बाल्टी और मग, हल्दी, मिर्ची, सब्जी मसाला, मोमबत्ती, माचिस, नहाने और कपड़े धोने का साबुन, 20 पीस सैनिटरी पैड्स, 20 डिस्पोजेबल बैग, 100 मि.ली डिटॉल या सेवलॉन, सूती कपड़ा और एक तौलिया शामिल है।
![]() |
| लोगों से जानकारी लेते डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी साथ हैं एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला |
स्वास्थ्य विभाग ने भी मौके पर कैंप लगाकर दवाएं वितरित कीं और जांच की। मंत्री श्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर पीड़ित तक सहायता पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।
#बाढ़राहतआगरा #जयवीरसिंह #UPFloodRelief #ChambalFlood2025 #बाहबाढ़ #ReliefKitDistribution #UPGovernmentAction #AgraNews #BadhPrabhavit #CMYogiVisit #AgraFloodUpdate #DisasterReliefUP







.jpeg)
