• Tue. Apr 21st, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा: डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में स्टार्टअप कार्यशाला आयोजित

Spread the love

आगरा: डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में स्टार्टअप एवं नवाचार पर कार्यशाला आयोजित। डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस छलेसर परिसर स्थित शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग एवं कृषि विभाग में कुलपति प्रो. आशु रानी के संरक्षण में बुधवार को विवेकानंद इन्क्यूबेशन फाउंडेशन सेंटर के तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Students attending startup and innovation workshop at Dr Bhimrao Ambedkar University Agra

कार्यशाला का उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्रों को नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति के प्रति प्रेरित करना रहा।

कार्यशाला में विवेकानंद इन्क्यूबेशन फाउंडेशन के प्रबंधक योगेश तोमर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय नवाचार का है और यदि युवा शक्ति सही दिशा में प्रयास करे तो वह रोजगार पाने वाली नहीं, बल्कि रोजगार देने वाली बन सकती है।

Vivekanand Incubation Foundation manager addressing students during startup workshop in Agra

उन्होंने कृषि एवं उससे जुड़े क्षेत्रों में स्टार्टअप की अपार संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और छात्रों को अपने नवीन विचारों को व्यवहारिक रूप देने, जोखिम उठाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने इन्क्यूबेशन सेंटर द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली मेंटरशिप, तकनीकी मार्गदर्शन और वित्तीय सहायता की सुविधाओं की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपने स्टार्टअप से जुड़े नवाचारपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग से छात्र हेमलता, कपिल, सूरज, भूमिका और सचिन तथा कृषि विभाग से रोशनी वर्मा, हुमा सिंह, मेघा, मनीष भरंगर, यशपाल, अरविंद, राहुल, नितिन, लोव्यांक, दिव्यांशु, हुसैनुर रहमान एवं अंकित कुमार ने कृषि क्षेत्र में तकनीकी समाधान, जैविक उत्पाद, स्मार्ट खेती और ग्रामीण उद्यमिता से संबंधित अपने-अपने प्रस्ताव रखे।

कार्यक्रम का नेतृत्व शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के निदेशक डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना ने किया। इस अवसर पर डॉ. सिंधुजा चौहान, डॉ. महेश फौजदार, डॉ. नरेंद्र पाल, डॉ. एस. के. सिंह, डॉ. नरेंद्र प्रताप वर्मा, डॉ. अभिलाष सिंह, डॉ. सौरभ कुमार एवं डॉ. कार्तिक तोमर सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। 

#DBRAUAgra #StartupWorkshop #Innovation #Entrepreneurship #StudentStartups #AgraNews 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *