• Sat. Mar 7th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: जिला विज्ञान क्लब आगरा की पहल, मेधावी छात्रों को मिला वैज्ञानिक अनुसंधान और उद्योग जगत का अनुभव

ByToday NewsTrack

Feb 16, 2026
Spread the love

आगरा: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब आगरा के तत्वावधान में कक्षा 9 से 12 तक के मेधावी विद्यार्थियों के लिए वैज्ञानिक शोध प्रयोगशाला भ्रमण एवं वैज्ञानिक व्याख्यान का आयोजन किया गया।

School students from Agra being flagged off for scientific laboratory visit by education officials under UP Science Popularization Program.

यह कार्यक्रम राजा बलवंत सिंह इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस, बिचपुरी, आगरा एवं डाबर फुटवियर इंडस्ट्रीज, सिकंदरा में सोमवार को आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह तथा जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा चंद्रशेखर की सहमति एवं मार्गदर्शन में संयुक्त रूप से किया गया।

Class 9 to 12 students attending scientific lecture at Raja Balwant Singh Engineering Technical Campus, Bichpuri Agra.

इस अवसर पर जनपद के 15 विद्यालयों से आए कुल 120 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर वैज्ञानिक गतिविधियों और औद्योगिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Students observing shoe manufacturing process at Dabur Footwear Industries Sikandra Agra.

भ्रमण का शुभारंभ एम.डी. जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत के प्रधानाचार्य जी.एल. जैन, जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब आगरा डॉ. निखिल जैन एवं विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों की सुरक्षित यात्रा एवं सफल कार्यक्रम की कामना करते हुए किया।

Officials distributing certificates and medals to students after completion of science laboratory visit in Agra.

जिला विज्ञान क्लब आगरा के समन्वयक डॉ. निखिल जैन ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उन्हें संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से लाभान्वित करना है।

संस्थान की डॉ. मोनिका सिंह एवं डॉ. आशीष खरे ने व्याख्यान के दौरान इंजीनियरिंग एवं बायोटेक्नोलॉजी की विभिन्न शाखाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा भविष्य में करियर विकल्पों के रूप में प्रवेश की प्रक्रिया समझाई। 

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। डाबर फुटवियर इंडस्ट्रीज, सिकंदरा में विद्यार्थियों ने जूते-चप्पलों के निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं को समझा और जाना कि अंतिम उत्पाद किस प्रकार तैयार होकर उपभोक्ताओं तक पहुंचता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल वितरित किए गए तथा फीडबैक फॉर्म भरवाकर सुझाव एवं अर्जित ज्ञान की जानकारी प्राप्त की गई। भ्रमण के दौरान अर्चना यादव, अंजली, अंजली शर्मा, वंदना मैसी, अदीबा खान, अमित जैन, योगेंद्र पाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

#AgraNews #ScienceClubAgra #UPScienceCouncil #SciencePopularization #StudentVisit #RBSEngineeringCollege #DaburFootwear #STEMEducation #AgraStudents #EducationalTour  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *