फतेहाबाद। आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एक्सप्रेसवे की जाली काटकर अवैध रास्ता बनाने वाले ढाबा संचालक सहित 11 लोगों को पुलिस ने पकड़कर शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया है।
![]() |
| ढाबा संचालकों को हिदायत देती पुलिस |
शनिवार को सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद अनिल कुमार के नेतृत्व में आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यह सामने आया कि एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बने कुछ ढाबा संचालकों ने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा जाली काटकर अवैध रास्ता बना लिया था। इसके चलते एक्सप्रेसवे पर वाहन अवैध रूप से खड़े किए जा रहे थे, जिससे विशेषकर कोहरे के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ढाबा संचालक भूरी शर्मा निवासी झारगा, थाना बसेड़ी, जिला धौलपुर (राजस्थान) सहित उसके कर्मचारियों और अन्य लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में विकल उर्फ विकास निवासी सिकतरा थाना एत्मादपुर, पप्पू निवासी अखेपुरा थाना दिमनी जिला मुरैना (मध्य प्रदेश), भगवान निवासी बसई मोहम्मदपुर जिला फिरोजाबाद, अजय निवासी बमरौली थाना फतेहाबाद, मनोज निवासी बगते थाना सैफई जिला इटावा, प्रकाश निवासी नादिया प्रभाऊ थाना भोपालगढ़ (राजस्थान), प्रवीन निवासी अमरपुरा थाना बसेड़ी जिला धौलपुर (राजस्थान), भीयाराम निवासी रूदिया जिला जोधपुर (राजस्थान), शोभाराम निवासी कलावास जिला जोधपुर (राजस्थान) और अनूप निवासी लोया बादशाहपुर थाना बागबान जिला एटा शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर इस तरह की लापरवाही यात्रियों की जान के लिए खतरा है। भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और सुरक्षा व्यवस्था से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#AgraLucknowExpressway #DhabaOperatorArrested #RoadSafety #ExpresswayNews #FatehabadPolice #AgraNews #IllegalAccess


