• Sun. Mar 1st, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

UP Board Exam 2026 : बरहन परीक्षा केंद्र पर मिथुन यादव के स्थान पर परीक्षा देता फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया

ByToday NewsTrack

Feb 18, 2026
Spread the love

आगरा। राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज बरहन, आगरा (केंद्र कोड–1095) में संचालित उ० प्र० माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2026 के तहत बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल हिन्दी विषय की परीक्षा के दौरान एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। मामला उस समय सामने आया जब परीक्षार्थी मिथुन यादव पुत्र अजय यादव, निवासी बजरिया खाण्डा, एत्मादपुर, आगरा (रोल नं० 1260056348) के स्थान पर अन्य व्यक्ति कक्ष संख्या 20 में परीक्षा देने पहुंचा।

National Inter College Barhan Agra examination centre during UP Board Exam 2026

 

संदेह होने पर संबंधित परीक्षार्थी को खड़ा कर पूछताछ की गई, लेकिन वह सही जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद सचल दल ने उसे कक्ष से बाहर निकाल लिया और प्रातः लगभग 9:00 बजे बरहन पुलिस को सौंप दिया गया।

 

घटना के समय कक्ष संख्या 20 में कक्ष निरीक्षक के रूप में राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज बरहन की अध्यापिका श्रीमती मंजू सिंह तथा बेसिक शिक्षा विभाग से विनोद कुमार ड्यूटी पर तैनात थे।

प्रकरण के संबंध में प्रधानाचार्य/प्रबंधक, राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज बरहन, आगरा द्वारा बुधवार को थाना बरहन, कमिश्नरेट आगरा को लिखित सूचना प्रेषित कर उचित विधिसंगत कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया गया है। पत्र की प्रतिलिपि जिला विद्यालय निरीक्षक, आगरा को भी प्रेषित की गई है।

घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी गई है तथा प्रशासन द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

#AgraNews #UPBoard2026 #BoardExamFraud #BarhanNews #EducationNews #ExamSecurity #HighSchoolExam #BreakingNews #AgraPolice

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *