• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra Yamuna flood:आगरा में यमुना नदी का जलस्तर घट रहा, प्रशासन ने जारी की बाढ़ एडवाइजरी

Spread the love

आगरा। एडीएम फाइनेंस शुभांगी शुक्ला ने आगरा जिले में यमुना नदी के जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर नागरिकों और ग्रामीणों के लिए एडवाइजरी जारी की। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को गोकुल बैराज, मथुरा से 97,362 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का वर्तमान जलस्तर 151.190 मीटर है। सिंचाई विभाग के अनुसार जलस्तर घट रहा है और 23 अगस्त को भी घटने की संभावना है।

तनौरा नूरपुर के यमुना घाट पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी

इन स्थानों पर बा़ढ़ की आशंका

तहसील सदर में यमुना के लो फ्लड से प्रभावित गाँवों में तनौरा, नूरपुर, कैलाश, स्वामी बाग, नगला बूढ़ी, अमर विहार, दयालबाग, मोती महल, कटरा वजीर खां, रामबाग बस्ती, अप्सरा टाकीज और यमुना किनारा रोड, वेदांत मंदिर से फोर्ट तक शामिल हैं।तहसील फतेहाबाद में प्रभावित होने वाले गाँव: भरापुर, बमरौली, ईदौन, भडायना, भेवीकलों, गुडा मेवली खुर्द, हिमायूपुर आदि।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नागरिक यमुना के किनारे न जाएँ और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत तहसील स्तर पर बनाए गए बाढ़ शरणालयों में शरण लें।

राजस्व कर्मचारी विजिट करते रहें

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील के राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्वंय भ्रमणशील रहकर बाढ़ की स्थिति पर निगरानी रखेंगे। यदि जलस्तर में अचानक वृद्धि होती है, तो लोगों को सुरक्षित रूप से शरणालयों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनपद स्तर पर 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। संपर्क नंबर हैं: 0562-2260550 और 09458095419।

सिंचाई विभाग का अपडेट

सिंचाई विभाग ने स्पष्ट किया है कि यमुना नदी का जलस्तर घट रहा है। आगरा जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वे नदी किनारे न जाएँ और बच्चों एवं वृद्धजनों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

पर्यावरण और सुरक्षा संदेश

अपर जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि आपात स्थिति में जरूरत की चीज़ों को ऊँचे स्थान पर रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। नागरिकों को अपने परिवार और आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

 Chambal river dholpur

Date – 23.08.25

Time – 2:00 PM

Present Gauge- 134.90 mtr 

Disharge-  615338 cusec

Warning level -129.79 mtr

Danger level – 130.79 mtr

[2:39 pm, 23/08/2025] Shelendra Sharma DIO: Yamuna River at Water works Agra

Alert level     : 151.400 m       Danger level : 152.400 m

H F L.            : 154.760 m

—————————————–

Date          : 23-08-2025

Time         : 02:00 PM

Gauge       :150.915m

Trend        : decreasing

#Agra | #YamunaFlood2025 | #FloodAdvisory | #BalkeshwarPark | #IrrigationDeptAgra | #ShubhangiShukla | #CitySafety | #RuralSafety | #FloodControlRoom | #FloodPreparedness | #VillageSafety | #WaterLevelUpdate | #EmergencyAlert | #AgraNews | #DisasterManagement | #CitizenAwareness | #FloodRelief | #RiverSafety | #AgraDistrict |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *