• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन में अवैध खनन, परिवहन व ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, दो वाहन जब्त

ByToday NewsTrack

Feb 14, 2026
Spread the love

आगरा: जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल निर्देशन में अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध लगातार प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश एवं रोकथाम के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजस्व, खनन, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है।

Seized overloaded gravel trucks during illegal mining enforcement drive in Agra

शुक्रवार/शनिवार की रात्रि में खनन विभाग ने थाना सैंया पुलिस के सहयोग से आगरा-ग्वालियर रोड पर सैंया चौराहा के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 47 वाहनों की सघन जांच की गई।

जांच के दौरान बिना आईएसटीपी/ओवरलोड उपखनिज गिट्टी का परिवहन कर रहे दो वाहनों को चिन्हित किया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों वाहनों को थाना सैंया में नियमानुसार अवरुद्ध/जब्त कर लिया गया।

चेकिंग के दौरान यह भी पाया गया कि संबंधित वाहनों पर कुल 12 ई-नोटिस लंबित थे। संयुक्त टीम द्वारा मौके पर ही इन 12 ई-नोटिसों को जमा कराया गया, जिससे राजस्व वसूली सुनिश्चित की जा सकी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन और ओवरलोडिंग में संलिप्त तत्वों में हड़कंप की स्थिति रही।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग की रोकथाम हेतु चलाया गया यह अभियान पूरी तरह सफल रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। खनन टास्क फोर्स द्वारा प्रभावी अंकुश बनाए रखने के लिए नियमित रूप से संयुक्त अभियान संचालित किए जाते रहेंगे, ताकि कानून व्यवस्था और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखा जा सके। 

#AgraNews #IllegalMining #MiningAction #Overloading #AgraAdministration #LawEnforcement #VehicleSeizure #ISTPViolation #UttarPradeshNews 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *