• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News : मोटरस्पोर्ट्स क्लब ऑफ आगरा की बड़ी पहल, आगरा–झांसी कार व बाइक रैली

Spread the love

आगरा। मोटरस्पोर्ट्स क्लब ऑफ आगरा के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव पर्यटन श्री अमृत अभिजात से भेंट कर 20 से 22 फरवरी तक प्रस्तावित कार एवं बाइक रैली की विस्तृत जानकारी साझा की। बैठक में क्लब की ओर से प्रशांत जैन, अमित मित्तल, हेमंत जैन एवं रचित अग्रवाल मौजूद रहे। इस दौरान रैली के संपूर्ण रूट पर विस्तार से चर्चा की गई और प्राप्त सुझावों के आधार पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

UP Tourism Principal Secretary Amrit Abhijat launches Agra–Jhansi car and bike rally poster

बैठक में यह भी तय किया गया कि रैली में पहली बार भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए 8 फरवरी को क्लब द्वारा एक विशेष “रैली स्कूल” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नए प्रतिभागियों को रैली के नियमों, सुरक्षा मानकों और ड्राइविंग प्रोटोकॉल की जानकारी दी जाएगी। 

Motor Sports Club of Agra members meeting UP Tourism Department for rally planning

क्लब ने जानकारी दी कि रैली 20 फरवरी को आगरा से प्रारंभ होगी, 21 फरवरी को झांसी के लिए प्रस्थान करेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 22 फरवरी को रैली झांसी से वापस आगरा आएगी और उसी दिन पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधान सचिव पर्यटन द्वारा क्लब सदस्यों की उपस्थिति में रैली के आधिकारिक पोस्टर का भी अनावरण किया गया। बैठक के दौरान क्षेत्र में कार और बाइक पंजीकरण की संख्या को लेकर भी जानकारी साझा की गई। क्लब सदस्यों ने बताया कि अब तक लगभग 31 कारें और 17 बाइक्स पंजीकृत हो चुकी हैं, जबकि क्लब का लक्ष्य कुल 80 प्रविष्टियाँ प्राप्त करने का है। इसके लिए आगरा सहित अन्य शहरों से लगातार पूछताछ आ रही है और देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है।

रैली में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी www.MSCagra.com पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं अथवा अधिक जानकारी के लिए अमित से मोबाइल नंबर 9897229999 पर संपर्क कर सकते हैं।

#AgraRally2026 #CarAndBikeRally #MSCagra #MotorsportsIndia #AgraToJhansiRally #AutoSports #UttarPradeshTourism #CarRallyIndia #BikeRallyIndia #AgraNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *