• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Taj Mahal Ticket News:एएसआई की वेबसाइट क्लोनिंग, ताजमहल की टिकट सिर्फ 30 रुपये में उपलब्ध, ऑनलाइन भुगतान ठप

Spread the love

आगरा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की वेबसाइट की क्लोनिंग का मामला सामने आया है। इस नकली वेबसाइट पर ताजमहल समेत देशभर में एएसआई द्वारा संरक्षित स्मारकों की ऑनलाइन टिकट सस्ते दामों में बुक की जा रही हैं

जाँच में सामने आया है कि ताजमहल की 45 रुपये और 245 रुपये की टिकट केवल 30 रुपये में बुक की जा रही हैं। लेकिन नकली वेबसाइट पर ऑनलाइन भुगतान नहीं हो रहा, जिससे फिलहाल ठगी की संभावना कम बताई जा रही है।


एएसआई की ओर से बताया गया कि यह क्लोनिंग वेबसाइट https://pilotasi.paygov.org.in के माध्यम से हो रही है। वहीं, असली वेबसाइट https://asi.paygov.org.in पर टिकट बुकिंग के लिए पहचान विवरण (ID) देना अनिवार्य है। नकली वेबसाइट पर इस तरह की कोई आवश्यकता नहीं है।नकली वेबसाइट पर ताजमहल की 245 रुपये और 45 रुपये वाली टिकट 30 रुपये में दिखाई दे रही है।वेबसाइट पर ऑनलाइन भुगतान नहीं होने के कारण फिलहाल वित्तीय नुकसान की संभावना कम है।एएसआई ने तकनीकी सेल को मामले की जांच के लिए सूचित कर दिया है।

क्या बोले जिम्मेदार
ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने कहा कि नकली वेबसाइट के नाम में “.org” भी लिखा गया है, जबकि यह केवल संस्थाओं को ही दिया जाता है। टेक्निकल सेल इस क्लोनिंग की जांच कर रही है। 

एएसआई ने पर्यटकों से अपील की है कि वे सिर्फ ओरिजनल वेबसाइट या एएसआई द्वारा अधिकृत प्लेटफॉर्म से ही टिकट बुक करें। ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा पर्यटकों के लिए इस बात को आसान बनाती है कि उन्हें टिकट विंडो पर लंबी लाइन में खड़े न होना पड़े।

अधिकृत प्लेटफॉर्म से ही टिकट बुक करें टूरिस्ट

टिकट बुकिंग केवल ओरिजनल वेबसाइट या अधिकृत प्लेटफॉर्म से करें।अगर वेबसाइट पर ऑनलाइन भुगतान नहीं हो रहा है, तो किसी अन्य माध्यम से टिकट की पुष्टि अवश्य करें।संदिग्ध वेबसाइटों से बचें और किसी भी असामान्य कीमत वाली टिकट पर भरोसा न करें।इस घटना ने साफ कर दिया है कि ऑनलाइन टिकटिंग में सुरक्षा और सावधानी कितनी महत्वपूर्ण है। एएसआई की टेक्निकल टीम मामले की जाँच में लगी हुई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


एएसआई के अनुसार, यह वेबसाइट एनएसडीएल द्वारा एएसआई की आधिकारिक वेबसाइट के अपडेट जांचने के लिए बनाई गई एक परीक्षण (टेस्ट) वेबसाइट है। यह सक्रिय नहीं है, यानी इस वेबसाइट का उपयोग टिकट बुक करने या भुगतान करने के लिए नहीं किया जा सकता। यह केवल नई सुविधाओं की जांच के लिए बनाई गई है। एएसआई ने एनएसडीएल से अनुरोध किया है कि इसे हटा दिया जाए, क्योंकि इससे लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है।

#ASINews #TajMahalTicket #WebsiteCloning #OnlineFraud #TouristAlert #IndiaTourism #OnlineBookingScam #ASIInvestigation #TravelAlert #MonumentTickets

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *