• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Fatehabad News : महाराष्ट्र होटल में गैस सिलेंडर फटा, फतेहाबाद के तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Spread the love

फतेहाबाद। महाराष्ट्र में एक होटल में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर से जहां परिजन पहले से सदमे में थे, वहीं रविवार रात जैसे ही तीनों के शव उनके पैतृक गांवों में पहुंचे, गांवों में चीख-पुकार मच गई और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।

Gas cylinder explosion at Maharashtra hotel killed three Fatehabad youths

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद तहसील के अलग-अलग गांवों के रहने वाले युवक महाराष्ट्र में जगदंबा होटल में कार्यरत थे। बीती 7 जनवरी को होटल में भोजन तैयार करते समय गैस सिलेंडर का पाइप अचानक निकल गया, जिससे तेज धमाका हुआ। इस हादसे में थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव ईधौन निवासी मनीराम (24) पुत्र अतर सिंह, थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव डंडनियापुरा निवासी रामप्रकाश (26) पुत्र कालीचरन और भोगपुरा निवासी दीपक (25) पुत्र भूप सिंह गंभीर रूप से झुलस गए।

Bodies of Fatehabad youths reach villages after Maharashtra hotel blast

घायलों को तुरंत महाराष्ट्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी वहां पहुंच गए। हालत में कुछ सुधार होने पर तीनों को अलग-अलग एंबुलेंस से आगरा लाया जा रहा था, लेकिन रविवार शाम करीब पांच बजे से रात दस बजे के बीच सैंया से आगरा के बीच रास्ते में तीनों ने दम तोड़ दिया।

Villagers mourn after Fatehabad youths die in Maharashtra hotel explosion

शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रामप्रकाश अपने पीछे सात माह का एक बेटा और तीन साल का एक बेटा छोड़ गए हैं। दीपक के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। वहीं मनीराम अविवाहित था और परिजनों के अनुसार उसकी कुछ माह बाद शादी होने वाली थी। इस हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

#MaharashtraNews #GasCylinderBlast #FatehabadNews #HotelAccident #BreakingNews #IndiaNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *