• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Fatehabad news: सीएचओ ने अपनी मांगों को लेकर फतेहाबाद सीएचसी पर किया धरना प्रदर्शन

Spread the love

फतेहाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ने अपनी मांगों को लेकर सीएचसी फतेहाबाद पर धरना प्रदर्शन कर अपना विराेध जताया। शुक्रवार को ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के जिलाध्यक्ष जयकुमार के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पर धरना प्रदर्शन किया गया।

CHO protest at Fatehabad CHC demanding pending salaries
धरना प्रदर्शन कर विरोध जताते कर्मचारी

 जिलाध्यक्ष जयकुमार ने बताया कि एक तरफ सरकार हमें अपनी रीढ़ मानती है, गांव-गांव जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी निभाते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत अनेक कैडर कार्यरत हैं लेकिन हमारे साथ लगातार दुर्व्यवहार और भेदभाव हो रहा है।


सरकार की ओर से हर त्योहार से पहले आदेश जारी होता है कि एनएचएम कर्मियों को त्योहार से पूर्व मानदेय भुगतान किया जाए लेकिन जनपद आगरा में आज तक किसी भी त्योहार से पहले भुगतान नहीं किया गया है। इनमें रामनवमी, दशहरा, करवाचौथ आदि पर उनका कोई मेहनताना नहीं मिला है। पिछले दो-तीन सत्रों से वार्षिक वेतन वृद्धि लॉयल्टी बोनस,कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि, कम्युनिकेशन अलाउंस और यात्रा भत्ता जैसे वैध भुगतान रोक दिए गए हैं। सीएचओ एक-एक रुपए के लिए मोहताज है कई सीएचओ के परिवार राशन, मकान किराए पर बच्चों की स्कूल फीस का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।


पत्र भेजकर सीएमओ को कराया था अवगत

सीएचओ कर्मचारियों के द्वारा विगत 28 अगस्त, 3 सितंबर को सीएससी अधीक्षक के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी आगरा को पत्र भेजा गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे नाराज होकर सीएचसी पर धरना प्रदर्शन शुरू किया है।सीएचओ ने बताया कि शनिवार को भी सीएससी पर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सोमवार से मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।


मुख्य चिकित्साधिकारी आगरा अरुण श्रीवास्तव से बात करने पर बताया कि नया सॉफ्टवेयर आने से सीएचओ को फाइनेंशियल दिक्कत आ रही है। इसको लेकर धरना प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार करना गलत है। सीएचओ को बता दिया गया है कि जो लोग धरना प्रदर्शन कार्य बहिष्कार करेंगे उनको उतने दिन का भुगतान नहीं किया जाएगा।


प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष जयकुमार, राधाकृष्णन राघव, बीरेन्द्र गुर्जर, प्रदीप त्यागी, हंसराज जाखड़, हंसराज कुमावत, यशवंत, सुशील, विष्णु, वेदप्रकाश, लोकेश,आदिल, रमजान, मुकेश, सुनील सहित अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।a

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *