• Sat. Mar 7th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News : कक्षा 12 के छात्रों के लिए पुलिस मॉडर्न स्कूल में भव्य विदाई समारोह

Spread the love

आगरापुलिस मॉडर्न स्कूल, रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस कमिश्नरेट आगरा में मंगलवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में भावनात्मक क्षणों के साथ उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंग देखने को मिले। कार्यक्रम का सफल आयोजन कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में पूरी जिम्मेदारी के साथ समारोह को यादगार बनाया।

Class 12 farewell ceremony at Police Modern School Reserve Police Lines Agra

कक्षा 11 के विद्यार्थियों सुहाना, दीक्षा, तन्वी, अनुभव, दानिश, विक्रांत, प्रिंस, अरनब एवं दिव्यांश ने कार्यक्रम की तैयारियों से लेकर संचालन तक सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान उन्हें विद्यालय के अध्यापक नीतीश कुमार, गुंजन शर्मा एवं आशीष पाठक का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

विदाई समारोह के दौरान छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें नृत्य, खेल गतिविधियां और रैंप वॉक शामिल रहे। कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान अरबाज को “मिस्टर पीएमएस”, अनुषा को “मिस पीएमएस” तथा मोहम्मद अली को “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” के खिताब से सम्मानित किया गया, जिस पर उपस्थित सभी लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का संचालन आकृति सक्सेना, अनंत एवं लावण्या कृष्ण द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में निरंतरता और आकर्षण बना रहा। मंच से विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सफलता के मार्ग पर चलते हुए जीवन मूल्यों और नैतिकता को कभी नहीं भूलना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य रीना मेहता सहित शिक्षक गौरव शाक्य, अनुज कुमार, रवि कुमार, शैली सारस्वत, अनुपम प्रताप, मो. इरफान, अमित एवं अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समारोह के अंत में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

#PoliceModernSchoolAgra #Class12Farewell #FarewellCeremony #SchoolNews #EducationNews #AgraNews #StudentLife #CulturalProgram #SchoolEvent

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *