• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News : रजत को 5 बोतल अवैध शराब के साथ जीआरपी आगरा कैंट ने किया गिरफ्तार

Spread the love

आगरा। थाना जीआरपी आगरा कैन्ट पुलिस टीम ने  रेलवे स्टेशन आगरा कैन्ट से शातिर अभियुक्त रजत पुत्र रवि कालिया, निवासी किदवई पार्क, राजा की मण्डी, थाना लोहामंडी, आगरा, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 05 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई।

Agra GRP Cantt police arrest suspect with 5 bottles of illegal alcohol at railway station

गिरफ्तारी अभियान अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे लखनऊ के आदेशानुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के पर्यवेक्षण में और पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब की तस्करी रोकने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में किया गया।

बरामदगी का विवरण:

  • 05 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का

पंजीकृत मुकदमा:

  • मु0अ0सं0 001/202, धारा 60/63 EX Act

गिरफ्तार करने वाली टीम:

  • उपनिरीक्षक राजीव कुमार, थाना जीआरपी आगरा कैन्ट

  • कांस्टेबल 2924 अरविंद कुमार, थाना जीआरपी आगरा कैन्ट

  • कांस्टेबल 1983 मनोज कुमार, थाना जीआरपी आगरा कैन्ट

  • कांस्टेबल 5018 अनिल कुमार, थाना जीआरपी आगरा कैन्ट

इस कार्रवाई के माध्यम से जीआरपी आगरा कैन्ट ने रेलवे क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सफलता हासिल की है।

#AgraGRP #IllegalAlcoholSeizure #RailwayPoliceAgra #AgraCanttCrime #RajatArrest #HaryanaAlcohol #LawEnforcementIndia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *