आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में कुलपति प्रो. आशु रानी के मार्गदर्शन में छात्र कल्याण विभाग द्वारा आयोजित युवा महोत्सव (यूनिफेस्ट-2025) का द्वितीय चरण शनिवार को जे.पी. सभागार में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय महोत्सव में कुल 22 प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न स्थलों पर किया गया। समापन समारोह में आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम और सेंट जॉन्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस.पी. सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कुलपति प्रो. आशु रानी ने अपने संबोधन में महोत्सव की सफलता, छात्रों की प्रतिभा और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने छात्रों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने ऑर्केस्ट्रा और थिएटर जैसी नई प्रतियोगिताओं को शामिल करने पर खुशी व्यक्त की और विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के अवसर पर विशेष थिएटर ईवनिंग आयोजित करने का सुझाव भी दिया। विवेकानंद इनक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से छात्रों को स्टार्टअप और नवाचार में मार्गदर्शन देने पर भी उन्होंने प्रकाश डाला।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
मेंहदी प्रतियोगिता:
-
प्रथम: ध्रुव कुमार (आगरा कॉलेज)
-
द्वितीय: तेजपाल कुमार (ललित कला संस्थान)
-
तृतीय: मेधा बघेल (गृह विज्ञान संस्थान) एवं रेनू शुक्ला (विश्वविद्यालय कम्प्यूटर केन्द्र)
क्लै मॉडलिंग प्रतियोगिता:
-
प्रथम: शिव कुमार (ललित कला संस्थान)
-
द्वितीय: स्नेहा (बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय)
-
तृतीय: कल्पना (आगरा कॉलेज)
कार्टूनिंग प्रतियोगिता (स्कूल ऑफ लाइफ साइंस):
-
प्रथम: मंयक प्रताप (ललित कला संस्थान)
-
द्वितीय: कंचन (बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय)
-
तृतीय: प्रतीक गौरांग (सेंट जॉन्स कॉलेज)
स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता:
-
प्रथम: निखिल यादव (दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान)
-
द्वितीय: यशराज सिंह (दाऊ दयाल व्यावसायिक शिक्षण संस्थान)
-
तृतीय: मनीष कुमार (भारती जन्तु विज्ञान विभाग, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस संस्थान)
इन्सटालेशन प्रतियोगिता:
-
प्रथम: निहारिका वशिष्ठ (आर.बी.एस. कॉलेज)
-
द्वितीय: रूबी कुमारी (बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय)
-
तृतीय: मुकुल सिंह (ललित कला संस्थान)
स्किट प्रतियोगिता (जे.पी. सभागार):
-
प्रथम: सेंट जॉन्स कॉलेज
-
द्वितीय: आर.बी.एस. कॉलेज
-
तृतीय: ललित कला संस्थान
मिमिक्री प्रतियोगिता:
-
प्रथम: निर्भय सिंह मेहता (आर.बी.एस. कॉलेज)
-
द्वितीय: चंचल (बैकुंठी देवी महाविद्यालय)
-
तृतीय: कृष्णा शर्मा (ललित कला संस्थान)
रंगोली प्रतियोगिता (विश्वविद्यालय कम्प्यूटर केन्द्र):
-
प्रथम: तेजपाल कुमार (ललित कला संस्थान)
-
द्वितीय: परी गोयल (सेंट जॉन्स कॉलेज)
-
तृतीय: निधि (बी.डी. जैन गर्ल्स कॉलेज)
माइम प्रतियोगिता:
-
प्रथम: आगरा कॉलेज
-
द्वितीय: आर.बी.एस. कॉलेज
-
तृतीय: सेंट जॉन्स कॉलेज
विजेताओं को कुलपति प्रो. आशु रानी द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। इस वर्ष “चल बैजयंती ट्रॉफी” आर.बी.एस. कॉलेज ने सर्वाधिक ट्रॉफियाँ जीतकर अपने नाम की।
समापन समारोह में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. भूपेन्द्र स्वरूप शर्मा, सहायक अधिष्ठाता प्रो. एस.के. जैन, डॉ. रूचिरा प्रसाद, डॉ. रत्ना पाण्डेय, सेठ पदम चन्द जैन पबन्ध संस्थान के निदेशक प्रो. ब्रजेश रावत, प्रो. बिन्दु शंखर शर्मा, प्रो. अनिल गुप्ता, अध्यक्ष प्रो. पुष्पेन्द्र सिंह, महामंत्री प्रो. संजय मिश्रा, प्रो. संतोष बिहारी शर्मा, डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. के.के. पचौरी, डॉ. राजेश लवानियां, डॉ. मुकेश बघेल, डॉ. रेखा शर्मा उपस्थित रहे।
जे.पी. सभागार की व्यवस्थाएँ डॉ. विजय शर्मा, पुरुषोत्तम और जितेन्द्र भारद्वाज ने संभाली। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. ब्रजेश रावत ने किया और मंच संचालन डॉ. नीलू सिन्हा ने किया।
#Unifest2025 #DBAUAgra #YouthFestival #StudentTalent #CollegeCompetitions #ArtsAndCulture #AcademicExcellence #TheaterCompetition #PhotographyCompetition #ClayModeling #RangoliCompetition #MehndiCompetition #SportsAndArts #CampusEvents #StudentAchievements #UniversityEvents #CulturalFestival #CreativeStudents #InnovationAndTalent #AgraEvents





.jpeg)

