कार्यशाला में एक्सपर्टबेल्स की सह-संस्थापक प्रियंका चेलानी ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं, रोजगार कौशल तथा बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के विभिन्न आयामों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कौशल, तकनीकी समझ और नवाचार क्षमता भी आवश्यक है।
प्रियंका चेलानी ने LinkedIn के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक सोशल प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि प्रोफेशनल ब्रांडिंग और अवसरों की खोज का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि एआई नौकरियों को कम नहीं करता, बल्कि नई संभावनाओं का सृजन करता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को मार्केटिंग, सेलिंग, संचार कौशल, समस्या-समाधान क्षमता, डिजिटल मीडिया की समझ, ग्राहक अनुभव निर्माण, स्पष्ट दृष्टि और बड़े निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने की सलाह दी।
स्टार्टअप के संदर्भ में उन्होंने नेटवर्किंग, जोखिम उठाने की क्षमता और “फर्स्ट मूवर एडवांटेज” के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की। साथ ही विद्यार्थियों को पैन इंडिया और स्थानीय कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया, ताकि वे व्यापक अनुभव अर्जित कर सकें।
कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा मेहता ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग केवल ज्ञान का नहीं, बल्कि कौशल और नवाचार का है। विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, जिज्ञासु और तकनीक-सक्षम बनकर आगे बढ़ना होगा। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रोफेसर अनिल गुप्ता ने कहा कि उद्योग की अपेक्षाओं को समझकर ही विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सकते हैं और इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों तथा उद्योग जगत के बीच सेतु का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में डॉ. श्वेता चौधरी, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, डॉ. स्वाती माथुर, डॉ. रुचिरा प्रसाद, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. श्वेता गुप्ता, डॉ. शिखा कन्नौजिया, डॉ. नवीन गुप्ता एवं खुशी गुप्ता सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
#DrBhimraoAmbedkarUniversity #DBRAUAgra #AgraNews #SkillDevelopment #IndustryAcademia #CareerGuidance #Workshop2026 #PriyankaChelani #ArtificialIntelligence #StartupIndia