निरीक्षण में सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित होती पाई गई। हालांकि कुछ परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी प्रकाश में आई, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित DIOS एवं BSA को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मथुरा जनपद के शांति इंटर कॉलेज, पुरमना अछनेरा में द्वितीय पाली के दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रेट निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान ही वे उपस्थित हुए, किन्तु अनुपस्थिति को गंभीर मानते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की संस्तुति की गई है।
वहीं आगरा जनपद के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, बरहन में एक गंभीर अनियमितता सामने आई। यहां रोहित यादव पुत्र अवधेश कुमार यादव को मिथुन यादव पुत्र के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। फर्जी परीक्षार्थी को तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया गया तथा उसके विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है।
मंडलीय पर्यवेक्षक ने समस्त DIOS को निर्देशित किया है कि रात्रि में प्रश्न पत्रों के स्ट्रांग रूम का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए, जिससे परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा पूर्ण रूप से बनी रहे।
आंकड़ों के अनुसार इंटरमीडिएट हिंदी विषय में कुल 60,994 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 56,598 उपस्थित रहे, जबकि 4,396 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सुचारु संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#AgraNews #BoardExam2026 #UPBoard #MathuraNews #EducationNews #ExamInspection #BreakingNews #AgraBoardExam #UPEducation #ExamSecurity