• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News: संजय प्लेस में नगर निगम और कारोबारियों ने मिलकर चलाया सफाई अभियान, हटाया मलवा

Spread the love

आगरा। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन ने  संजय प्लेस में विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में नगर निगम के दो सौ कर्मचारी और अधिकारी शामिल थे, साथ ही कारोबारियों ने भी पूरी सहभागिता दी। अभियान का मुख्य उद्देश्य सीएनडी वेस्ट (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट) को हटाकर शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाना था।

Sanjay Place cleanup drive Agra, Nagar Nigam and traders removing C&D waste
संजय प्लेस में चलाया गया सफाई अभियान

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि निगम लगातार सफाई और अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ निर्माण और ध्वस्तीकरण से उत्पन्न मलबे को हटाने के लिए सक्रिय है। इसी कड़ी में संजय प्लेस कंप्यूटर मार्केट और कपड़ा मार्केट में अभियान चलाकर बीस ट्रैक्टर और आठ ट्रक सीएनडी वेस्ट उठाया गया। इसके लिए बीस ट्रैक्टर, दस जेसीबी और लोडर का भी इस्तेमाल किया गया।

अभियान में जेड एस ओ हरी पर्वत, जितेन्द्र सिंह, एस एफ आई संजीव यादव, राघवेन्द्र सिंह समेत अन्य अधिकारी सक्रिय रहे। वहीं, संजय प्लेस कंप्यूटर मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर एस सेंगर और कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भी अभियान में सक्रिय योगदान दिया।

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि शहरवासियों और व्यवसायियों को यह संदेश देना है कि निर्माण कार्य के दौरान उत्पन्न मलबे को निर्धारित स्थानों पर ही फेंकें। उन्होंने आमजन और कारोबारियों से अपील की कि निगम के प्रयासों में सहयोग करें ताकि आगरा स्वच्छ और सुंदर बन सके।

इस अभियान के दौरान शहरवासियों ने भी निगम की पहल की सराहना की। कई लोगों ने बताया कि सड़क पर फैला मलबा कई बार पैदल चलने और यातायात में दिक्कत पैदा करता था। अब निगम और कारोबारियों की संयुक्त पहल से शहर के मार्ग साफ हुए हैं और नागरिकों को राहत मिली है।

नगर निगम ने बताया कि यह अभियान लगातार शहर के विभिन्न हिस्सों में चलाया जाएगा। नगर निगम का प्रयास है कि सभी नागरिक सफाई और व्यवस्था में अपना योगदान दें। निगम ने यह भी निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान उत्पन्न मलबे को इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थानों पर ही जमा किया जाए।

इस अभियान से यह स्पष्ट संदेश गया कि नगर निगम और नागरिक मिलकर ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि शहर की सुंदरता और स्वच्छता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

#AgraNews #SanjayPlaceCleanup #NagarNigamAgra #CleanCity #CNDWasteRemoval #AgraCleanlinessDrive #CityBeautification #AgraUpdate #LocalTradersSupport #MunicipalInitiative #PublicSafety

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *