आगरा: जिला न्यायाधीश और अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा, संजय कुमार मलिक की अध्यक्षता में आज समस्त नायिक अधिकारीगण के साथ राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक का उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों का त्वरित निस्तारण और मध्यस्थता प्रक्रिया को प्रभावी बनाना था। बैठक में नायिक अधिकारीगण को निर्देश दिए गए कि वे उपयुक्त पत्रावालियों को मध्यस्थों के पास संदर्भित करें और तेजी से मध्यस्थता कर वादों का निस्तारण सुनिश्चित करें।
विनीता सिंह प्रथम, सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा ने बताया कि पिछले वर्ष राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान में कई मामलों का सफल निस्तारण सुलह वार्ता के माध्यम से हुआ था। इसी दृष्टिगत इस वर्ष अभियान 2.0 चलाया जा रहा है। उन्होंने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से अपील की कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम जनता के मामलों के त्वरित निस्तारण में सहयोग प्रदान करें।
समीक्षा बैठक के बाद जिला कारागार आगरा के महिला बैरक में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कारापाल नागेश सिंह, डिप्टी जेलर/उप कारापाल मेघा राजपूत और अंजनी सिंह उपस्थित रहे। शिविर में निरूद्ध महिला बंदियों को उनके विधिक अधिकार, निशुल्क विधिक सहायता, जेल लोक अदालत, चेतावनी प्रणाली और अन्य कानूनी जानकारी विस्तार से प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त, जिला कारागार के पुरुष बैरक का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियों से जाति भेदभाव या अन्य समस्याओं के बारे में पूछताछ की गई। किसी भी बंदी ने कोई शिकायत नहीं की। फिर भी कारापाल को निर्देशित किया गया कि साफ-सफाई और बंदियों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
बैठक और शिविर के सफल आयोजन में नायिक अधिकारीगण, कारागार प्रशासन, सचिवालय स्टाफ और अन्य कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 और कारागार में विधिक जागरूकता शिविर के सफल आयोजन से न्याय और विधिक जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने में मदद मिली।
#AgraLegalServices #MediationCampaign #LegalAwareness #DistrictJailAgra #NationalMediation2026 #LegalRights #DisputeResolution #FreeLegalAid #JusticeAgra #ADRProgram



.jpeg)