• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

janakpuri mahotsav agra 2025: जोधपुर के राजा के महल की तर्ज पर तैयार हो रहा मनमोहक मिथिला महल

Spread the love

आगरा में भव्य जनकपुरी महोत्सव की तैयारी

आगरा। कमला नगर में आयोजित होने जा रहे उत्तर भारत के सबसे भव्य और विशाल जनकपुरी महोत्सव में इस बार राजस्थान के जोधपुर शहर के एक राजा के महल की तर्ज पर मनमोहक मिथिला महल तैयार किया जा रहा है। इसे कोलकाता के 70 से अधिक कारीगर दिन-रात मेहनत करके साकार करने में जुटे हैं। महल की डिजाइन और सजावट में अत्यधिक पारंपरिक और आधुनिक कला का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलेगा।

Mithila Mahal Poster Unveiling at Jankpuri Mahotsav, Agra
मिथिला महल के प्रस्तावित स्वरूप का पोस्टर विमोचन करते राज्यसभा सांसद नवीन जैन। साथ हैं दाएं से राकेश मंगल, राजा जनक राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवालउमेश कंसलराम रतन मित्तल एवं अन्य समिति सदस्य।

समिति ने किया पोस्टर विमोचन

रविवार को कमला नगर स्थित टेंपटेशन रेस्टोरेंट में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर) ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मिथिला महल और जनक मंच की चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 125 फीट रहेगी। महल पर भगवान राम की ध्वज पताका लहराएगी और मंच इस तरह तैयार किया जाएगा कि सड़क पर चलते हुए व्यक्ति सहजता से भगवान राम, माता जानकी और उनके भाइयों के दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान समिति ने जनकपुरी महोत्सव का पोस्टर विमोचन कर कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

जनकपुरी महोत्सव समिति के मुख्य पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद और महोत्सव समिति के मुख्य संरक्षक नवीन जैन, मार्गदर्शक व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राकेश गर्ग, राजा जनक राजेश अग्रवाल (रसोई रत्न), अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री उमेश कंसल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल, संरक्षक राकेश मंगल, नरेंद्र बंसल चांदी वाले, राकेश अग्रवाल (आकांक्षा), सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बैंक, सुनील अग्रवाल, रंगेश त्यागी, नवल तिवारी, शशांक तिवारी, हरीश शर्मा गुड्डू, प्रवीन गोयल, अतुल बंसल और वंश अग्रवाल उपस्थित थे।

मिथिला नगरी में दीपावली जैसी सजावट

राज्यसभा सांसद और महोत्सव समिति के मुख्य संरक्षक नवीन जैन ने बताया कि इस बार जनकपुरी महोत्सव के दौरान पूरी मिथिला नगरी में घर-घर दीपावली जैसी आकर्षक सजावट की जाएगी। इसके लिए घर-घर जाकर कार्यकर्ता लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। हर पार्क, हर ब्लॉक और हर मार्ग पर धार्मिक और राष्ट्रीय सरोकारों से जुड़ी झाँकियाँ सजाई जाएंगी।

घर-घर भेजे जा रहे मंत्र और चौपाइयां

जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि इस महोत्सव के माध्यम से मिथिला नगरी के घर-घर में सनातन धर्म का प्रसार किया जा रहा है। समिति घर-घर सनातन धर्म के ऐसे मंत्र और चौपाइयाँ भेज रही है जो जीवन में भव बाधा को दूर करने में मदद करती हैं।

महोत्सव का विस्तृत कार्यक्रम

14 सितंबर से 21 सितंबर तक हर दिन महोत्सव के आयोजन होंगे।

  • 14 सितंबर: समिति द्वारा आमंत्रण यात्रा
  • 15 सितंबर: राजा जनक राजेश अग्रवाल द्वारा निमंत्रण
  • 16 सितंबर: मेहंदी समारोह
  • 17 सितंबर: सीता जी का डोला भ्रमण
  • 18 सितंबर: तुलसी सालिग्राम विवाह
  • 19 सितंबर: मिथिला महल पर प्रभु के स्वरूपों द्वारा भक्तों को दर्शन
  • 20 सितंबर: माता जानकी की अश्रु पूर्ण नेत्रों से विदाई
  • 21 सितंबर: समापन पर खाटू श्याम जी की भजन संध्या और सम्मान समारोह

#MithilaMahal #JankpuriMahotsav #AgraEvents #CulturalFestival #RoyalPalaceDesign #IndianFestivals #DiwaliDecor #ReligiousCelebration #AgraNews #Festival2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *