• Tue. Apr 21st, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News : एस एन मेडिकल कॉलेज, आगरा में नेशनल फार्मेसी वीक का आयोजन

Spread the love

 आगरा।  एस एन मेडिकल कॉलेज, आगरा में नेशनल फार्मेसी वीक 2025 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता के मार्गदर्शन में फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मोहित सक्सेना, औषधि निरीक्षक कपिल शर्मा और विभाग के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे। इस वर्ष की थीम है “Pharmacists as Advocates of Vaccination”

"Students participating in Rangoli competition during National Pharmacy Week 2025 at SN Medical College Agra with faculty and theme 'Pharmacists as Advocates of Vaccination'"

कार्यक्रम में प्रो. सुनील कुमार मिश्रा, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. शैलेंद्र पांडेय, डॉ. अलका गुप्ता और डॉ. विष्णु दत्त सिंह ने फार्मासिस्ट के महत्व और वैक्सीनेशन में उनकी भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

छात्रों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य और फार्मेसी संबंधित विषयों को दर्शाया गया। रंगोली का मूल्यांकन डॉ. प्रीति भारद्वाज, डॉ. गार्गी त्यागी और डॉ. स्वाति चौधरी ने किया और छात्रों के प्रयास की सराहना की।

नेशनल फार्मेसी वीक के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्रों की सहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा और उन्हें फार्मेसी क्षेत्र में नवीनतम ज्ञान और जागरूकता प्रदान की जाएगी।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फार्मासिस्टों की भूमिका को उजागर करना और उन्हें वैक्सीनेशन के लिए समाज में प्रेरक के रूप में स्थापित करना है।

#NationalPharmacyWeek #SNMedicalCollegeAgra #PharmacyStudents #VaccinationAdvocacy #AgraEvents #HealthAwareness #PharmacyEducation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *