• Fri. Apr 17th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

मथुरा न्यूज: थाना जीआरपी मथुरा की टीम ने दो शातिर चोरों को पकड़ा, चोरी का आईफोन और 13 चांदी जैसे सिक्के बरामद

Spread the love

मथुरा:मथुरा जंक्शन पर यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले दो शातिर युवकों को जीआरपी की टीम ने अभियान चलाकर गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक आईफोन 11 और 13 सफेद धातु के सिक्के बरामद किए गए हैं। बरामद माल की कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है।

Two thieves arrested by GRP Mathura with stolen iPhone and coins

अभियान के तहत जीआरपी मथुरा जंक्शन की टीम ने काजी मोहल्ला, थाना अलीगंज, जिला एटा के रहने वाले अमित (25) और किशन (25) को दबोचा। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेनों में यात्रा करने वालों के बैग व कीमती सामान चोरी करते थे और चोरी का माल मथुरा स्टेशन पर यात्रियों को बेचकर अपनी जरूरतें पूरी करते थे।

दोनों पर कई मुकदमे दर्ज

गिरफ्तार अमित पर जीआरपी मथुरा में 305(सी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

किशन के खिलाफ चोरी और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कई मामले पहले से दर्ज हैं, जिनमें 320/25, 320/22, 357/24, 358/24 और 408/24 जैसे प्रकरण शामिल हैं।

बरामदगी
आईफोन 11 (दो IMEI नंबर सहित), जो दर्ज मुकदमे 035/25 से संबंधित पाया गया।
13 सफेद धातु के सिक्के, जो मुकदमे 320/25 से संबंधित हैं।

गिरफ्तारी टीम

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह, उप निरीक्षक ललित कुमार, उप निरीक्षक अमित कुमार, हैड कांस्टेबल बृजेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राहुल कुमार तथा आरपीएफ मथुरा जंक्शन के योगेश कुमार शामिल रहे।

टीम का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। 

#GRPMathura #MathuraJunction #RailwayPolice #RailwayCrime #CrimeNews #UPCrimeNews #GRPAgra #TrainTheft #AccusedArrested #iPhoneRecovered #CoinsRecovered #RailwaySecurity 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *