• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

आगरा जनकपुरी महोत्सव 2025:18 से 20 सितंबर तक आगरा में जनकपुरी महोत्सव, शराब ठेके बंद और कमला नगर नो-कार जोन घोषित

Spread the love

श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल 

की माँग पर डीएम ने मिथिलानगरी में तीन दिन ठेके बंद करने के लिए आदेश

जनकपुरी महोत्सव की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन के साथ जनकपुरी महोत्सव समिति के पदाधिकारी


जनक मंच के समक्ष प्रशासन के साथ महोत्सव समिति ने बैठक कर जनकपुरी आयोजन


 की तैयारियों को दिया अंतिम रूप, व्यवस्थाओं और विकास कार्यों का लिया जायजा


शाम 6 बजे से पहले घर आ जाएं कमला नगर के लोग,ट्रैफिक व्यवस्था रखने की कवायद



आगरा। श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति द्वारा नगर निगम, टोरंट व पुलिस विभाग सहित आगरा प्रशासन के साथ मंगलवार सुबह जनक मंच के समक्ष बैठक करके जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया और उसके बाद जनकपुरी क्षेत्र का दौरा करके विकास कार्यों व व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने सभी नगर वासियों से आयोजन में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि जनकपुरी उत्तर भारत का सबसे बड़ा आयोजन है। इसको पर्यटन से लिंक करना चाहिए ताकि जो पर्यटक ताजमहल और फतेहपुर सीकरी देखने आते हैं, वे जनक महल भी देखने आएँ। इसका समुचित प्रचार प्रसार करना चाहिए।


उन्होंने श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल की माँग पर 18, 19 20 सितंबर को जनकपुरी महोत्सव के दौरान पूरे जनकपुरी क्षेत्र में शराब के ठेके बंद करने का आदेश भी दिया।समिति के मुख्य संरक्षक और राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने 18, 19, 20 सितंबर को शाम 6 से रात 12 बजे तक यातायात की दृष्टि से कमला नगर क्षेत्र को नो कार जोन घोषित करने की माँग रखते हुए कमला नगर वासियों से तीनों दिन शाम 6:00 बजे से पहले ही घर आने की माँग की।



उन्होंने मुगल रोड पर नालों के किनारे की सिल्ट उठाए जाने के साथ नगर निगम के अधिकारियों से 100 सफाई कर्मचारी बढ़कर सफाई अभियान को तेज करने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी नाले को पाटने का काम मत करना, वरना बाद में सफाई होने में दिक्कत होगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को अब रोक दिया जाए वरना गंदगी फैलेगी। बचा हुआ निर्माण कार्य जनकपुरी संपन्न होने के बाद किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा व अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त रखने की अपील की।


एडिशनल पुलिस कमिश्नर आरबी सिंह ने आश्वस्त किया कि यह प्रभु राम का काम है, सब अच्छा होगा। हम लोग हर समस्या के निदान के लिए 24 घंटे मौजूद हैं।श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने जनकपुरी क्षेत्र में विकास कार्य और सभी व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए प्रशासन का हृदय से आभार जताया। महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने संचालन किया।


इस दौरान एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, डीसीपी सिटी सोनम कुमार, डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा, एसीपी सुकन्या शर्मा, महोत्सव समिति के महामंत्री उमेश कंसल, कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल, संरक्षक राकेश मंगल, संतोष मित्तल, प्रवीन अग्रवाल, नंदी महाजन, गौरव चौहान, शशांक तिवारी, गौरव परमार, अनिल अग्रवाल एडवोकेट, दीपक माहेश्वरी एडवोकेट, रामू फतेहपुरिया, पवन अग्रवाल, हरीश शर्मा गुड्डू, मनोज शाक्य, संजीव शर्मा, राहुल तिवारी, पिंटू शर्मा, नीरज गुप्ता भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


#JanakpuriMahotsav #AgraFestival #LordRamCelebration #NoCarZone #LiquorBan #AgraEvents #TourismAgra #RamLeela #CulturalFestival #AgraNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *