• Fri. Mar 13th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Fatehabad Crime News: 10 साल से गैंगस्टर एक्ट में वांछित गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में बाबा का भेष बनाकर था छुपा

Spread the love

फतेहाबादफतेहाबाद पुलिस ने 10 वर्षों से गैंगस्टर एक्ट में वांछित रघुवीर पुत्र हरी सिंह को गिरफ्तार किया। अभियुक्त लंबे समय तक मध्यप्रदेश में बाबा का भेष बनाकर नदी के बीच बने टापू में छिपा हुआ था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे साहब राय मंदिर, ग्राम किन्नपुरा भजनलाल से पकड़कर न्यायालय में पेश किया।

Fatehabad police team responsible for arresting gangster Raghubir
पुलिस गिरफ्त में वांछित आरोपी

थाना फतेहाबाद क्षेत्र में गुरुवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट धारा 2/3 में वांछित रघुवीर ग्राम किन्नपुरा भजनलाल में मौजूद है। पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर रघुवीर को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, रघुवीर पिछले 10 सालों से मध्यप्रदेश में नदी के बीच टापू ग्राम अकोलापुरा में छिपा हुआ था। टापू तक पहुँचने के लिए केवल स्टीमर का रास्ता था। उसके खिलाफ कई मामले पंजीकृत हैं और घर वालों ने पहले उसकी मृत्यु होने की जानकारी दी थी। रघुवीर के खिलाफ थाना फतेहाबाद में चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद, उपनिरीक्षक रविंद्र पवार, हैड कांस्टेबल मोहन वीर तेवतिया, और कांस्टेबल अभिषेक व रांकुल शामिल रहे। 

#Fatehabad | #GangsterArrest | #CrimeNews | #UPPolice | #MadhyaPradesh | #BabaDisguise | #TodayNewsTrack | #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *