• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

आगरा न्यूज: आगरा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 3000 वर्गमीटर में फैली अवैध कॉलोनी ध्वस्त

Spread the love

 आगरा। विकास प्राधिकरण (ADA) ने शुक्रवार 28 नवंबर 2025 को खलीचा नंबर-189, कलीजर समलड़ी, तहसील एत्मादपुर, कोल्हू कॉलोनी क्षेत्र में चल रहे अवैध विकास पर बड़ी कार्रवाई की। लगभग 3000 वर्गमीटर में विकसित की जा रही बिना स्वीकृत कॉलोनी को प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।

यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-27 के तहत की गई। सहायक अभियंता व अधिशासी अभियंता के निर्देशन में पहुंची प्रवर्तन टीम ने JCB मशीन की मदद से अवैध निर्माण को मौके पर ही गिरा दिया।


मुख्य प्रवर्तन अधिकारी के निर्देश पर टीम ने मौके पर मौजूद टीमवर्क के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि बिना स्वीकृति कॉलोनी विकसित करने वालों पर इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

#AgraNews #ADAAction #IllegalColony #DemolitionDrive #AgraBreaking #UPNews #AgraLive #AgraUpdates #TownPlanning #IllegalConstruction #ADAEnforcement #AgraCity #UPBreaking #CityNews #LatestAgraNews #NewsUpdate #AgraLocalNews #DemolitionAction #ADAAgra #UPTopNews

Agra News : ताज महोत्सव 2026: 18 से 27 फरवरी तक टाटा ग्राउंड में रंगारंग आयोजन, 1,000 से अधिक कलाकारों की प्रस्तुति; 500 स्टॉल सजकर तैयार
Agra News: जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन में अवैध खनन, परिवहन व ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, दो वाहन जब्त
Agra News : आगरा विकास प्राधिकरण की 151वीं बोर्ड बैठक संपन्न, बजट और इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम पर सहमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *