• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News:Groundwater week started, awareness campaign will be run on the theme If water is safe then tomorrow is safe

Spread the love

आगरा न्यूज। हिन्दी न्यूज। टूडे न्यूजट्रैक। उत्तर प्रदेश।

भूजल सप्ताह की हुई शुरुआत, जल सुरक्षित तो कल

 सुरक्षित थीम पर चलेगा जागरूकता अभियान

आगरा।जनपद में 16 जुलाई से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने भूजल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार वाहनों को विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वर्ष अभियान की थीम है जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित।भूजल सप्ताह के पहले दिन जनपद में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। भूगर्भ जल विभाग, आगरा की ओर से स्कूलों के बच्चों के साथ रैली, जल शपथ, गोष्ठी और प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनका उद्देश्य आम लोगों को भूजल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना है।

बच्चों की रैली और शपथ कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरुआत भूगर्भ जल विभाग के सीनियर जियोफिजिसिस्ट शशांक शेखर सिंह ने दीप प्रज्वलन और जल शपथ के साथ की।
इस मौके पर सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद रत्नमुनि इंटर कॉलेज, लोहामंडी, आगरा में जनजागरूकता रैली आयोजित की गई। इस रैली में एनसीसी और स्कूली बच्चों के साथ-साथ शिक्षक और अधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अनिल कुमार वशिष्ठ और श्री शशांक शेखर सिंह के मार्गदर्शन में हुआ।

प्रतियोगिताओं से जागरूकता

वीरांगना अवंतीबाई राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कलाल खेड़िया में बच्चों के बीच भूजल संरक्षण पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। बच्चों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और जल संरक्षण का संदेश समाज तक पहुँचाने का संकल्प लिया।इसके अतिरिक्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बरौली अहीर में भाषण प्रतियोगिता और गोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्राओं को जल संरक्षण से जुड़े जीवनशैली में बदलाव के लिए प्रेरित किया गया।

वर्षा जल संचयन, संरक्षण और संतुलित उपयोग को लेकर

 जनपदवासियों को किया जाएगा जागरूक

सप्ताह भर चलेंगे कार्यक्रम

शशांक शेखर सिंह ने बताया कि इस भूजल सप्ताह के दौरान गोष्ठी, रैली, जल शपथ, पेंटिंग और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता को भूजल के महत्व, बचाव और संतुलित उपयोग की जानकारी दी जाएगी।

अधिकारी भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी नवीन कुमार गुप्ता, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार  रामायण सिंह यादव, सहायक अभियंता लघु सिंचाई वीरेन्द्र, और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 Agra News# today newstrack#hindi top News#Groundwater week started, awareness campaign| agra# 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *