• Sat. Apr 18th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News : ताज महोत्सव 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मण्डलायुक्त ने समिति के साथ समीक्षा की

Spread the love

 आगरा ताज महोत्सव 2026 की तैयारियों के संबंध में मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को ताज महोत्सव समिति की बैठक हुई। बैठक में पर्यटन विभाग ने महोत्सव की तैयारियों से संबंधित कार्ययोजना प्रस्तुत की।

Divisional Commissioner inspecting proposed venues for Taj Mahotsav 2026 in Agra.

बैठक में दो संभावित स्थल प्रस्तावित किए गए – एक आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट के पास मैदान और दूसरा तोरा चौकी के पास लगभग 27 एकड़ का क्षेत्र। आयुक्त ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि डीसीपी, एसीपी, एसीपी ट्रैफिक और फायर अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर फाइनल स्थल का चयन सुनिश्चित किया जाए और जल्द ही लेआउट तैयार किया जाए।

Officials and committee members discussing preparations for Taj Mahotsav 2026.

बैठक में आयोजित किए जा रहे विभिन्न टेंडरों के बारे में जानकारी दी गई। इवेंट मैनेजमेंट, आर्टिस्ट मैनेजमेंट, बैनर-होर्डिंग्स और प्रिंट डिजाइन एजेंसी के टेंडर जारी किए जा चुके हैं। दिसंबर के अंत तक सभी संबंधित एजेंसियों का चयन कर लिया जाएगा। स्टाल बुकिंग के लिए आवेदन 8 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं और 8 फरवरी 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सरकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण विभागों से संबंधित स्टालों को भी महोत्सव में शामिल करने के निर्देश दिए गए।

Preparations for stalls, stage, and cultural programs for Taj Mahotsav 2026 in Agra.

कलाकारों के चयन के लिए आवेदन 15 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक लिए जाएंगे और 20 जनवरी तक स्थानीय कलाकारों की सूची फाइनल हो जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चयनित मुख्य स्थल के अलावा आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट, सदर बाजार, फतेहपुर सीकरी और बटेश्वर में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इस बार बॉलीवुड नाइट में किसी विख्यात कलाकार को आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य मंच के अलावा एक छोटा मंच बनाने पर विचार किया गया, जिसमें प्रतिदिन स्थानीय व बाल कलाकार अपनी कला दिखा सकेंगे।

बैठक में ताज महोत्सव 2026 के अनुमानित व्यय पर भी चर्चा हुई। इस बार महोत्सव का संभावित व्यय 5.71 करोड़ रूपये रखा गया है।

बैठक में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त अनुज कुमार, सीएमओ अरुण श्रीवास्तव, उद्यान अधीक्षक रजनीश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

#TajMahotsav2026 #AgraTourism #CulturalFestival #EventPreparations #BollywoodNight #LocalArtists #AgraEvents #TourismIndia #FestivalPlanning #AgraNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *