आगरा। मंगलवार को बृहस्पति भवन, पालीवाल पार्क परिसर में कुलपति प्रो. आशु रानी की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की वर्ष 2026 की प्रथम कार्य परिषद की बैठक सभी सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक से पूर्व माँ सरस्वती का विधिवत माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। तत्पश्चात विश्वविद्यालय का कुलगीत प्रस्तुत किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा कार्य परिषद के सदस्यों का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक की यह सकारात्मक शुरुआत उपस्थित सदस्यों द्वारा सराही गई।
बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक, नवाचार एवं छात्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए निम्नलिखित प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
-
पूर्व में सम्पन्न वित्त समिति एवं परीक्षा समिति की संस्तुतियों को कार्य परिषद द्वारा अनुमोदित किया गया।
-
आवासीय संस्थानों में कार्यरत नियमित शिक्षकों की व्यक्तिगत प्रोन्नति के अंतर्गत 6 प्रोफेसरों को सीनियर प्रोफेसर तथा 4 असिस्टेंट प्रोफेसरों को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नत किया गया।
-
विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों एवं विभागों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों हेतु अनुबंधित एवं अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी संस्तुतियों को स्वीकृति दी गई।
संविदा शिक्षकों के मानदेय से जनवरी 2026 से सीपीएफ कटौती एवं जमा करने का प्रावधान लागू करने को अनुमोदन प्रदान किया गया। -
मातृत्व अवकाश समिति की आख्या के अनुसार सभी संविदा महिला शिक्षक एवं कर्मचारियों को दो बच्चों तक 26 सप्ताह का सवेतन मातृत्व अवकाश प्रदान किया जाएगा।
-
संविदा कर्मचारियों के तीन वर्ष सेवा-विस्तार तथा कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक पद पर कुल पांच पदोन्नतियों को अनुमोदित किया गया।
-
ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) एवं ऑनलाइन लर्निंग को जीरो इन्वेस्टमेंट मॉडल के अंतर्गत प्रारंभ करने की स्वीकृति दी गई। इसके तहत विश्वविद्यालय के पूर्व से संचालित छह पाठ्यक्रम आगामी सत्र से ऑनलाइन माध्यम से प्रारंभ किए जाएंगे।
-
मृतक आश्रित श्रेणी के तहत तीन आश्रितों की नियुक्ति को अनुमोदित किया गया।
-
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम से शोधपीठ की स्थापना हेतु समिति की आख्या को स्वीकृति दी गई। इसके लिए स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर प्रस्तावित है तथा विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
-
पाली एवं प्राकृत भाषा के KMI संस्थान की स्थापना तथा पंडित विद्या निवास मिश्रा शोधपीठ की स्थापना को अनुमोदित किया गया।
-
विवेकानंद इनक्यूबेशन फाउंडेशन के निदेशक द्वारा प्रस्तुत एजेंडा आइटम्स को अनुमोदन दिया गया। वर्तमान में विश्वविद्यालय के 15 छात्र स्टार्टअप प्रारंभ कर चुके हैं। छात्र फाउंडेशन की वेबसाइट vifagra.in के माध्यम से निःशुल्क मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
-
सुल्तानगंज पुलिया परिसर में वीर जाट गोकुल पुरुष छात्रावास के निर्माण तथा विधि संकाय (लॉ फैकल्टी) के संचालन को स्वीकृति दी गई।
-
विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष को मनाने का निर्णय लिया गया।
-
छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी विषयों के पाठ्यक्रमों में AI का उपयोग सम्मिलित करने की स्वीकृति दी गई।
-
शैक्षिक सत्र 2025-26 हेतु 25 आर्यभट्ट शिक्षक सहायकों के नियोजन को अनुमोदित किया गया।
कार्य परिषद की बैठक ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधारों में नए कदम जोड़े हैं और छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
#DBRAU #AcademicCouncil2026 #UniversityNews #FacultyPromotions #ODLCourses #AIinEducation #StudentDevelopment #AgraUniversity #HigherEducation #UniversityUpdates


.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
