• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

vrindavan News: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा संत प्रेमानंद के सान्निध्य में, ‘परमानंद के बाजार’ से लूट लो संतों के वचन

Spread the love

वृंदावन। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति, उद्योगपति राज कुंद्रा, गुरुवार सुबह वृंदावन पहुंचे और प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। इस दौरान संत और दंपती के बीच जीवन, मृत्यु, अध्यात्म और भक्ति को लेकर गहन वार्तालाप हुआ।                                                          

                                       शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा संत प्रेमानंद महाराज के साथ आश्रम में।

योग से राधा नाम की शरण तक

शिल्पा शेट्टी, जिन्होंने फिल्म ‘बाजीगर’ से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई और योग के माध्यम से देश-दुनिया को स्वास्थ्य व फिटनेस का संदेश दिया, अब भक्ति के मार्ग पर अग्रसर दिखीं। सुबह 6:30 बजे दंपती श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे। यहाँ संत प्रेमानंद से एकांत वार्तालाप में शिल्पा ने जीवन से जुड़ी जिज्ञासाएं साझा कीं।

जीवन भी एक अभिनय संत प्रेमानंद

संत ने कहा जीवन भी एक अभिनय है। इसमें कोई पति की भूमिका निभा रहा है, कोई पत्नी, कोई माता या पिता। अभिनय करते हुए हमें जीवन जीना है। लेकिन, असली सवाल यह है कि यह जीवन किसके लिए है? उन्होंने आगे कहा हम धन कमाते हैं अपने भोग और सुविधा के लिए, लेकिन सुविधा किसके लिए? अगर जीवन परमात्मा के लिए है, तो वह धन्य है।

10 हजार नामजप’ का संदेश

शिल्पा ने पूछा — “हमें क्या करना चाहिए?”
इस पर संत ने उत्तर दिया 24 घंटे में 10 हजार बार प्रभु का नामजप कीजिए। आप देखेंगे कि प्रभु का नाम हर परिस्थिति को मटियामेट कर आपको परमानंद में डुबो देगा। संत ने यह भी कहा कि उनकी दोनों किडनियां खराब हैं, परंतु उनका आंतरिक आनंद अवर्णनीय है। मृत्यु का किंचित मात्र भय भी नहीं है।”

राज कुंद्रा का किडनी दान प्रस्ताव

राज कुंद्रा ने संत प्रेमानंद से भावुक होते हुए कहा दो साल से मैं आपको इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहा हूं। मैं अपनी एक किडनी आपको दान करना चाहता हूं।”

लेकिन संत ने विनम्रता से इनकार करते हुए कहा आप स्वस्थ रहो। मैं भगवान की कृपा से स्वस्थ हूं। आपका सद्भाव ही मेरे लिए पर्याप्त है।”

प्रसन्नता अस्थाई है’ मृत्यु की अनिवार्यता पर संत का संदेश

दंपती ने पूछा अभी तो हम प्रसन्न हैं, आगे क्या होगा संत ने कहा यह प्रसन्नता अस्थाई है। मृत्यु आने वाली है। यही अज्ञान है कि हम अगले कदम के बारे में नहीं सोचते।

बरसाना में राधारानी का आशीर्वाद

वृंदावन के बाद सुबह लगभग 10 बजे, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बरसाना पहुँचे। राधारानी मंदिर में उन्होंने आशीर्वाद लिया।
सेवायत चंदर गोस्वामी ने उन्हें चौखट पूजा कराई और ओढ़नी ओढ़ाई। शिल्पा ने बरसाना की प्रशंसा करते हुए कहा बरसाना में प्राकृतिक सौंदर्य और दिव्यता झलकती है। मैं पहले भी यहाँ आ चुकी हूँ।

आध्यात्मिक अनुभव और संदेश

पूरे दौरे के दौरान शिल्पा और राज ने संत प्रेमानंद के वचनों को गंभीरता से सुना। संत के संदेश ‘नामजप ही परम आनंद का मार्ग है’ ने दंपती को गहरी छाप दी।

#ShilpaShetty | #RajKundra | #Vrindavan | #SantPremanand | #SpiritualDiscourse | #NaamJap | #LifeMessage | #Barsana | #RadharaniTemple | #BollywoodNews | #UttarPradesh | #SpiritualJourney | #HinduTemples | #DevotionalVisit | #IndiaNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *