• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News : आगरा में सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर पोलियो जागरूकता रैली का किया शुभारंभ

Spread the love

आगरा। सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को नगर निगम के जोनल ऑफिस से रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का संदेश दिया गया। जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जोनल ऑफिस, आवास विकास कॉलोनी से सेंट्रल पार्क तक एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया।

Health workers and children participating in Agra pulse polio awareness rally 2025

रैली के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आज भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं, जबकि भारत ने सामूहिक प्रयासों से पोलियो उन्मूलन हासिल किया है। चूंकि पड़ोसी देशों में वायरस अब भी सक्रिय है, इसलिए एहतियातन भारत के सभी 0–5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना बेहद जरूरी है। उन्होंने अपील की कि 14 दिसंबर, रविवार को बूथ दिवस पर प्रत्येक अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। अभियान के दौरान जिले में 7 लाख बच्चों को दवा पिलाए जाने का लक्ष्य है।

Health officials and volunteers raising awareness during Agra pulse polio rally 2025

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 में पाकिस्तान से 30 और अफगानिस्तान से 9 पोलियो मामलों की पुष्टि हुई है। ऐसे में भारत में किसी भी प्रकार की पोलियोजनित स्थिति दोबारा न उठे, इसके लिए आगरा में रविवार 14 दिसंबर को 2644 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। बूथ दिवस पर दवा पीने से छूट जाने वाले बच्चों तक पहुँचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 1716 टीमें 15 से 19 दिसंबर तक घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी। इसके बाद भी छूटे बच्चों को 22 दिसंबर को खुराक दी जाएगी।

Children and parents participating in pulse polio awareness rally in Agra 2025

जागरूकता रैली में डिप्टी सीएमओ आरसीएच डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति, डिप्टी डीएलओ डॉ. ध्रुव गोपाल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना शर्मा, डॉ. मनु शर्मा, विश्व स्वास्थ्य संगठन की एसएमओ डॉ. महिमा चतुर्वेदी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डीपीएम कुलदीप भारद्वाज, यूनिसेफ के डीएमसी राहुल कुलश्रेष्ठ, जेएसआई संस्था के प्रोग्राम ऑफिसर नितिन खन्ना सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल रहे।

#PulsePolioAgra #PolioAwareness #AgraHealthCampaign #BoothDay2025 #PolioVaccine #ChildVaccination #HealthAwareness #CMOAgra #UNICEF #AgraNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *