• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News: मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों से किया संवाद, विकसित उत्तर प्रदेश @2047 महाभियान पर चर्चा

Spread the love

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित उत्तर प्रदेश @2047: समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान के संबंध में ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया।इस वर्चुअल संवाद में जनपद की सभी ग्राम पंचायतों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।


मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने के लिए यह महाभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के माध्यम से नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से प्रदेश के विकास हेतु एक विजन डॉक्यूमेंट का निर्माण किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संकल्प की प्राप्ति हेतु प्रदेश की आकांक्षाओं के अनुरूप एक समग्र रणनीति तैयार की जाएगी। इसमें विभिन्न हितधारकों जैसे कृषक, युवा, महिलाएं, श्रमिक, शिक्षाविद, उद्यमी, व्यापारी, प्रबुद्ध वर्ग और मीडिया की आकांक्षाओं को शामिल किया जाएगा।

इसके लिए एक पोर्टल विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से आम जनमानस अपने सुझाव भेज सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी ग्राम प्रधानों को पत्र प्रेषित कर जन आंदोलन बनाने और अधिक से अधिक सुझाव प्राप्त करने हेतु आह्वान किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पत्र के साथ ग्राम प्रधानों को लीफलेट और नियोजन विभाग द्वारा मुद्रित “विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश पुस्तिका वितरित की गई।मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के नागरिकों को जोड़ें और महाभियान में अधिक से अधिक सुझाव भेजें।इस संवाद का उद्देश्य प्रदेश के विकास में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना और वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने का विजन साकार करना है।

#CMYogi #DevelopedUP2047 #GramPradhan #VillageDevelopment #UttarPradesh #CitizenParticipation #VirtualDialogue

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *