• Sat. Apr 18th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra Accident News:दक्षिणी बाईपास पर हुआ हादसा,चार घायल दो की हालत गंभीर

Spread the love
Four injured in a severe accident on Southern Bypass, Agra near Mugra
दक्षिणी बाईपास पर हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी ली।

आगरा। दक्षिणी बाईपास के अछनेरा थाना क्षेत्र के मुगर्रा पर हुए भीषण हादसे में चार लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद दक्षिणी बाईपास पर दो किमी. तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे थाना अछनेरा के एसआई प्रवीण पटेल ने पीआरवी की सहायता से यातायात को सामान्य कराया। इसके बाद यातायात सुचारु हो पाया।

मिट्टी भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुआ हादसा

गुरुवार दोपहर एक बजे ग्वालियर हाईवे की ओर से बाइक सवार युवक एक महिला और दो युवतियां को लेकर किरावली की ओर जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार युवक अछनेरा क्षेत्र के मुगर्रा पर पहुंचा तो उसी  दौरान पीछे से आ रहे मिट्टी के ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे चारों सड़क पर छिटक कर गिर पड़े। इस दौरान युवक के ऊपर से पहिया निकल गया, जिससे युवक लहूलुहान हो गया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के अनुसार एक्सीडेंट होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की टीम ने एंबुलेंस से घायलों को एसएन हॉस्पिटल भिजवाया। इस बारे में मौके पर पहुंचे एएसआई प्रवीण पटेल ने बताया कि ये लोग किरावली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अभी नाम पते की जानकारी की जा रही है। उनको एसएन में एडमिट करा दिया गया है।


दो किमी लगा जाम

दक्षिणी बाईपास पर हादसा होने से दो किमी. तक लंबा जाम लग गया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु करवाया।  


#AgraNews | #SouthernBypassAccident | #NHAI | #AgraTraffic | #RoadSafety | #AgraUpdates | #MugraAccident | #EmergencyResponse | #FourInjured | #TrafficJam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *