• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

aligarh road accident news: अलीगढ़ हादसा: कुछ ही सेकंड में बुझ गई पांच ज़िंदगियां, सड़क हादसे ने छीन लिए पूरे परिवार के सपने

Spread the love
  • 100 की स्पीड पर दौड़ रही कार का टायर फटते ही हादसा
  • बेकाबू कार डिवाइडर तोड़कर कैंटर से जा टकराई
  • महिला, बच्चा, पुरुष और कैंटर चालक की मौके पर मौत
    Aligarh GT Road accident: Car collides with canter and catches fire, four people burnt alive”
    टक्कर के बाद कैंटर में लगी आग

  • प्रत्यक्षदर्शी ने एक व्यक्ति को बाहर निकाला, तभी हुआ धमाका
  • 20–25 मिनट बाद आग पर काबू, शवों के बचे सिर्फ कंकाल
  • कार का नंबर प्लेट जलने से शिनाख्त नहीं हो सकी
  • हादसा गोपी पुल के पास सुबह करीब 5:30 बजे हुआ
    Fire brigade team extinguishing flames after Aligarh car-canter accident”
    एक्सीडेंट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भिजवाया

  • मौके पर पहुंचे एसपी देहात अमृत जैन, पुलिस-फायर टीम ने संभाला हालात
  • हाईवे पर लंबा जाम, क्रेन से हटवाए गए वाहन

अलीगढ़। जीटी रोड पर मंगलवार तड़के हुआ भीषण हादसा पूरे इलाके को दहला गया। तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फटने से वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए कैंटर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग भड़क गई। हादसे में कार सवार महिला, बच्चा, पुरुष और कैंटर चालक समेत पांच लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार 100 की रफ्तार से जा रही थी। टायर फटते ही कार रॉन्ग साइड पहुंची और सामने से आ रहे कैंटर में भिड़ गई। टक्कर के बाद एक राहगीर ने साहस दिखाते हुए कार से एक व्यक्ति को बाहर निकाल लिया, लेकिन तभी जोरदार धमाके के साथ दोनों गाड़ियां धधक उठीं। देखते ही देखते लपटों में घिरे बाकी लोग जिंदा जल गए।

सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 20-25 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक शव पूरी तरह जल चुके थे और केवल कंकाल ही बचे थे। पुलिस ने सभी शवों को बॉडी बैग में पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवाया।


हादसा अकराबाद थाना क्षेत्र के गोपी पुल के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। कार एटा से अलीगढ़ की ओर और कैंटर अलीगढ़ से एटा की ओर जा रहा था। आग में नंबर प्लेट तक जल जाने से कार की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस चेसिस नंबर से वाहन मालिक का पता लगाने में जुटी है।

हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी देहात अमृत जैन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे के चलते जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया, जिसे क्रेन की मदद से जली हुई गाड़ियां हटवाकर खुलवाया गया।

टायर फटने से कार-कैंटर में टक्कर, आग लगने से पांच की मौत

दिल्ली-कानपुर हाईवे पर अकराबाद क्षेत्र में मंगलवार सुबह तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास सिकंदराराऊ से आ रही तेज रफ्तार कार का अचानक टायर फट गया। अनियंत्रित कार डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा से आ रहे कैंटर में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की पेट्रोल टंकी धमाके के साथ फट गई और देखते ही देखते दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। लपटों ने चंद मिनटों में ही सबकुछ तबाह कर दिया।

कार में सवार थे पांच दोस्त

कार में पांच दोस्त सवार थे जो अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद कार सवार चार दोस्तों और कैंटर चालक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। केवल एक युवक किसी तरह टूटे शीशे से बाहर लटक गया जिसे ग्रामीणों ने खींचकर बचा लिया। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हाईवे पर जाम लग गया और लोग सन्न रह गए। पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुँची लेकिन आग पर काबू पाने में लगभग आधे घंटे का समय लग गया।

कार ड्रइविंग कर रहे युवक की बची जान

कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक की जान बच गई। हादसे के वक्त वह शीशा टूटने के कारण आधा बाहर लटक गया था। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए उसे खींचकर बाहर निकाल लिया। घायल युवक को तुरंत जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसके साथ के बाकी चार दोस्तों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। यह मंजर इतना भयावह था कि मौजूद लोग कांप उठे।

सूचना मिलते ही एसपी देहात, एसपी यातायात और सीओ बरला मौके पर पहुंचे। अलीगढ़ और सिकंदराराऊ से दमकल की गाड़ियां 45 मिनट बाद पहुंचीं। आग इतनी भयंकर थी कि दमकलकर्मी लगातार पानी डालते रहे, तब जाकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद लपटों को काबू किया गया। लेकिन तब तक कार और कैंटर के अगले हिस्से खाक हो चुके थे और अंदर बैठे लोग जिंदा जल गए थे।

इनकी हुई मौत

मृतकों की पहचान जल्द ही कर ली गई। हादसे में कार सवार अतुल यादव (19), देव शर्मा (22), हर्षित माहेश्वरी (19), और मयंक उर्फ मोनू (22) की मौत हुई। ये सभी सिकंदराराऊ, हाथरस के निवासी थे, जबकि अतुल मूल रूप से एटा का रहने वाला था। कैंटर चालक राजेश कुमार (35) निवासी कुंवरपुर निधौली कलां, एटा की भी मौत हो गई। इन सभी की मौत की खबर मिलते ही उनके गांवों में कोहराम मच गया।

घायल युवक का नाम सुमित ठाकुर बताया गया है। वह अलीगढ़ के सिकंदरपुर माछुआ, हरदुआगंज का रहने वाला है। परिजन और पुलिस अधिकारी तुरंत उसे लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया। दोस्त की मौत और खुद की हालत देखकर वह बार-बार बेहोश हो रहा था। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

#AligarhAccident | #GTroadAccident | #CarCollision | #RoadSafety | #BreakingNews | #AligarhNews | #TragicAccident | #UPAccident | #CarFire | #IndiaNews | #Akarabad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *