• Fri. Apr 17th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

फतेहाबाद न्यूज : निबोहरा क्षेत्र में हरे आम के पेड़ पर चली वन माफियाओं की आरी, जांच को पहुंची वन विभाग की टीम

Spread the love

 फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र में वन माफियाओं द्वारा हरे-भरे आम के पेड़ों पर आरी चलाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। ताजा घटना थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव गढ़ी कूमरा की है, जहां वन माफियाओं ने एक विशालकाय हरे आम के पेड़ को काटकर ध्वस्त कर दिया। कटे हुए पेड़ के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

Forest mafia illegally cutting green mango tree in Nibohra area of Fatehabad
हरे आम के पेड़ पर चलाई गई आरी

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निबोहरा क्षेत्र में लंबे समय से वन माफिया सक्रिय हैं और आए दिन हरे-भरे पेड़ों को अवैध रूप से काटा जा रहा है। बावजूद इसके अब तक वन विभाग की ओर से कोई ठोस और कड़ी कार्रवाई नहीं होने से वन माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अवैध कटान से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद विशाल राठौर ने बताया कि आम के पेड़ काटे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से पेड़ काटने वालों के खिलाफ किसी भी सूरत में लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

#ForestMafia #IllegalTreeCutting #Nibohra #FatehabadNews #EnvironmentalCrime #ForestDepartment #SaveTrees

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *