• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News : आगरा जिलाधिकारी ने पैतीखेड़ा में जन चौपाल आयोजन के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love

आगरा। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने फतेहाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैतीखेड़ा में प्रस्तावित ग्राम जन चौपाल कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का निरीक्षण किया। यह कार्यक्रम सती माता मंदिर प्रांगण में उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित होना है। जन चौपाल के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

District Magistrate Arvind Mallappa Bangari inspecting arrangements at Pateikheda Gram Panchayat for upcoming Village Jan Chaupal

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, मंच व्यवस्था, पंडाल की मजबूती, बैठने की क्षमता, ध्वनि प्रणाली, पेयजल की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, शौचालयों की स्वच्छता, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया।

 साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

Event venue Sati Mata Temple decorated and arranged for Village Jan Chaupal in Pateikheda, Agra

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से कार्यक्रम स्थल की स्वच्छता, पर्याप्त पेयजल व्यवस्था, सुचारू विद्युत आपूर्ति और ट्रैफिक प्रबंधन पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन चौपाल में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya chairing Village Jan Chaupal at Pateikheda Gram Panchayat, Agra

निरीक्षण के दौरान विधायक छोटेलाल वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, एसडीएम फतेहाबाद स्वाति शर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए रेनू कुमारी, डीसी मनरेगा रामायण सिंह यादव, डीसी एनआरएलएम राजन राय, समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति, जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार, खंड विकास अधिकारी फतेहाबाद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

#AgraNews #JanChaupal #Pateikheda #UPDeputyCM #KeshavPrasadMaurya #VillageDevelopment #AgraDM #PublicParticipation #UPNews #SatiMataTemple

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *