फतेहाबाद। हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज जेजे मुनीर ने शुक्रवार को बादशाही बाग स्थित मुंशिफ कोर्ट फतेहाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालयों की कार्यप्रणाली, भवन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने तहसील फतेहाबाद के अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।
शाम करीब तीन बजे मुंशिफ कोर्ट पहुंचे प्रशासनिक जज जेजे मुनीर का अधिवक्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें फतेहाबाद में प्रस्तावित चार नए न्यायालयों के निर्माण को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि प्रस्तावित न्यायालयों के निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए कुछ आवश्यक औपचारिकताएं और दस्तावेजों की प्रक्रिया शेष है, जो पूर्ण होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

.jpeg)
.jpeg)